
ओडिशा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.
राजधानी भुवनेश्वर के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल के खाने में मरा हुआ मेढक मिला. इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को परोसे गए खाने से जैसे ही मरा हुए मेढक मिला वैसे की हॉस्टल में हड़कंप मच गया. छात्र ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी. जिसके बाद मेस ठेकेदार पर कार्रवाई
की गई. छात्र ने कॉलेज के सर्कुलर से जुड़ा एक और अपडेट पोस्ट किया. इसमें बताया गया कि मेस ठेकेदार के लिए नोटिस जारी किया गया. उनमें लिखा था कि खाना पूरी तरह से हानिकारक था और छात्र दोपहर के खाने से असंतुष्ट थे. इस वजह से मेस अधिकारियों ने ठेकेदार का एक दिन का वेतन काटने का फैसला किया गया है.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*