
उत्तर प्रदेश पुलिस में एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां अलग-अलग जिलों में तैनात दो महिला कांस्टेबल अपना लिंग परिवर्तन करवाना चाहती हैं, इसके लिए उन्होंने डीजीपी मुख्यालय को अर्जी दी है. महिला कांस्टेबलों ने पत्र में पूरे मामले की जानकारी दी और अनुमति दिए जाने की मांग की है. अब अफसरों के सामने चुनौती बढ़ गई है. अफसरों के सामने समस्या इस बात की है कि महिला आरक्षियों की अर्जी का निस्तारण कैसे किया जाए. फिलहाल, डीजीपी मुख्यालय की स्थापना विंग ने इस पूरे मामले पर शासन को पत्र लिखा है और अंतिम राय मांगी है. यह दोनों महिला कांस्टेबल इस समय यूपी के गोरखपुर और गोंडा जिले में तैनात हैं. उन्होंने लिंग परिवर्तन करवाकर पुरुष बनने की इच्छा जाहिर की है. इसके लिए डीजीपी मुख्यालय से अनुमति मांगी है. डीजीपी मुख्यालय ने महिला आरक्षी के पुरुष बनने की अनुमति दिए जाने से पहले तकनीकी और विधिक पहलुओं को लेकर मंथन शुरू कर दिया है.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*