विद्यार्थियों को अधिकारों के प्रति सचेत किया।

आशीष जौहरी के साथ राजू देवड़ा की रिपोर्ट
विओ :–अखिल भारतीय ग्राम पंचायत के बैठक सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास सेमल्दा रोड मनावर में हुई। ग्राहक पंचायत का उद्देश्य ग्राहक को अपने अधिकार प्रति जागरूक रहना, उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता ,सही नापतोल, विक्रय उपरांत सेवा एवम अच्छा व्यवहार दिलाना है ।इसी के संदर्भ में इंदौर से पधारे मालवा प्रांत के उपाध्यक्ष श्री ओंकार लाल जी देवड़ा ने बताया कि ग्राहक पंचायत की स्थापना 1974 में पूना (महाराष्ट्र )मे हुई थी। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 लागू करवाना है ,जैसे पेट्रोल कम मिलना, मिलावट, अधिक पैसे लेना ,मोबाइल, इंटरनेट पर मनमाना शुल्क, बिजली उपभोक्ताओ पर शोषण के सेमिनार आयोजित किए जाएंगे ।शासन और समाज के बीच ताल मेंल बिठाना है ।बच्चों को अच्छा ग्राहक बनने का प्रशिक्षण देना, साइबर अपराध से बचाना, आदि जानकारी सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास सेमल्दा
रोड मनावर मे विद्यार्थियों को को ग्राहको के अधिकारों की जानकारी दी गई ।
इस अवसर पर ग्राहक पंचायत मनावर के अध्यक्ष रमेश कुशवाह, सचिव सुनील कुशवाह, महेंद्र कुशवाह,जगदीश पाटीदार,रमेश पाटीदार, लेले बाबूजी आदि उपस्थित थे।
राजू देवड़ा जिला रिपोर्टर धार बालीपुर धाम की खास खबर


More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है