Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कुंवर सिंह रिपोर्टर



*लगातार चल रही अनिश्चित कालीन हड़ताल से किसानों को नही मिल पा रहा योजनाओं का लाभ*

मध्य प्रदेश पटवारी की वेतनमान एवं अन्य समस्याओं के निराकरण को लेकर आज पटरबारियों ने अपने खून से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी मांगों को लेकर पत्र लिखा जिसमें उन्होंने प्रदेश में पटवारी को वर्ष 1998 में निर्धारित किए गए वेतनमान के अनुसार ही वर्तमान वर्ष 2023 में वेतन दिया जा रहा है गत 25 वर्षों में प्रदेश के पटवारी के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं की गई है। जबकि पटवारी से पूरे सेवा काल में कार्य लेने वाले राजस्व विभाग एवं उसकी पद स्थापना वाले भू अभिलेख विभाग के सभी भू पदोन्नति राजस्व निरीक्षक नायब तहसीलदार सहायक अधीक्षक भू अभिलेख तहसीलदार अधीक्षक भू अभिलेख के वेतन में कई बार वृद्धि की जा चुकी है पटवारी वेतनमान पे ग्रेड 2800 भी आपके द्वारा वर्ष 2007 पटवारी महा अधिवेशन सनावद में घोषणा की गई थी राजस्व मंत्री द्वारा प्रांत अध्यक्ष पटवारी संघ भोपाल को 2800 पे ग्रेड किए जाने का लिखित आश्वासन दिया गया था इसके क्रियान्वयन का प्रदेश के पटवारी को आज भी इंतजार है कानून में संशोधन कर मध्य प्रदेश के पटवारी को एक उच्च पद का अतिरिक्त कार्य सीमांकन तो दिया गया। परंतु समान कार्य समान वेतन के आधार पर राजस्व निरीक्षक का वेतनमान नहीं दिया गया समान कार्य समान वेतन को लागू करते हुए पटवारी को राजस्व निरीक्षक के समान पे ग्रेड 2800 दिया जावे प्रदेश के पटवारी को ग्रेड पे के समय मान वेतन दिया जा रहा है जबकि विधि अनुसार पद के समय मान वेतन प्रति 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर दिया जाना चाहिए जबकि मध्य प्रदेश में पटवारीसंवर्ग को समय मान वेतन पद के न होकर पे ग्रेड में दिया जाता है। अतः पद के समय मान वेतन दिए जाने के आदेश जारी किए जाएं पदोन्नति में बढ़ोतरी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता आदि समस्याओं के निराकरण को लेकर अपने खून से मुख्यमंत्री महोदय को पत्र लिखा इस मौके पर पटवारी संघ लहार,मिहोना,रौन से सैकड़ा पटबारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।