*5 अक्टुबर को राजगढ मे होगी आमसभा, तैयारिया हुई प्रारंभ*
राहुल राठोड़ रिपोर्टर


सरदारपुर-मध्यप्रदेश मे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदिवासी बाहुल्य विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर के राजगढ नगर मे 5 अक्टुबर 2023 को होने जा रही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव, कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा की आमसभा के लिए मंगलवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी कुलदीप इन्दौरा, देपालपुर विधायक एवं आमसभा के प्रभारी विशाल पटेल, क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, जिला कांग्रेस प्रभारी निर्मल मेहता, कुलदीपसिंह बुन्देला आदि नेताओ ने हेलिपेड, मोहनखेडा मंदिर, सौसायटी ग्राउण्ड सभास्थल, टंट्या मामा प्रतिमा अनावरण स्थल का निरीक्षण किया। सहप्रभारी कुलदीप इन्दौरा ने मीडिया से चर्चा मे बताया कि गणेश चतुर्थी के दिन कांग्रेस पार्टी द्वारा मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के राज मे जनता पर हो रहे अत्याचार के विरोध मे 7 जोन मे जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है जिसके समापन के रूप मे 5 अक्टुबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक विशाल आमसभा को संबोधित। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद् अध्यक्ष प्रतिनिधी महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, धार शहर अध्यक्ष जसबीर छाबडा, जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी मधुमोहन हिरोडकर, जिला सचिव राजेंद्र लोहार, जगदीश ढाबे, रमेश सेठ, पार्षद राजेश गुण्डिया, प्रवीण जैन, निलेश सिंगार, भारत सिंगार, बालुसिंह बारिया आदि उपस्थित थे।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।