Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आरएस पुरा, 29 सितंबर! समाज को एकजुट करने के मकसद से धर्म जागरण समन्वय जम्मू कश्मीर की तरफ से आज एक शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सभी कुल देवों की महिमा करने के साथ-साथ उनके विचारों को जान जनता तक पहुंचाने का काम किया गया! शोभा यात्रा रामेश्वर धाम गीता भवन आरएस पुरा से शुरू हुई और कस्बे के विभिन्न हसन से होते हुए काली वीर मंदिर पुराना पिंड में जाकर संपन्न हुई! शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का विभिन्न जगहों पर जोरदार तरीके के साथ स्वागत भी किया गया! इस शोभा यात्रा में महंत नरेंद्र दास जी महाराज के साथ-साथ समाज सेवक सुनील गुप्ता, देविंदर शर्मा, जनक राज गुप्ता पवन जी रमणीक जी रजनीश जी सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए! इस मौके पर धर्म जागरण समन्वय के सदस्यों ने बताया कि सभी लोगों को एकजुट करने के मकसद से आज कुल देवता शोभा यात्रा निकाली गई है जिसमें सभी कुल देवों की महिमा की गई है तथा लोगों से अपील की गई है कि हमें सनातन धर्म को किस तरह से आगे लेकर जाना है और हमें जात-पात से ऊपर उठकर समाज की बेहतरी के लिए काम करने की जरूरत हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के हर एक क्षेत्र में इस तरह की यात्रा निकाली जा रही है जिसमें काफी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं और समाज को तोड़ने वाले लोगों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं। इस मौके पर महंत नरेंद्र दास जी महाराज ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम हमें एकजुट प्रदान करने का काम करते हैं! इस मौके पर सुनील गुप्ता सहित अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखें