Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

स्लग/*वरिष्ठ नागरिक उद्यान शीतलपुरी में हुआ वृद्धजनों का सम्मान*
*वृद्ध है वटवृक्ष के समान*
लोकेशन –जबलपुर
कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन के निर्देशन में राज्य आनंद संस्थान की जिला समन्वयक दीप्ति ठाकुर,नई सोच हमारी कल्पना महिला मंडल डॉ कल्पना मिश्रा एवं चेरीताल पार्षद श्रीमती प्रतिभा विध्येश भापकर के समन्वय से वरिष्ठ नागरिक उद्यान शीतलपुरी पार्क में 30 वृद्धजनों का तिलक लगाकर,गमछा,पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया।स्वच्छता पखवाड़ा मनाते हुए 25 स्वच्छता कर्मियों को स्वच्छता किट व बोतल उपहार के रूप में दी गई। दीप्ति ठाकुर ने आनंद विभाग की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी और कहा कि घर में बुजुर्ग व्यक्ति के महत्व को हम सभी समझे,उनकी देखभाल करे एवं उनके सम्मान के लिए संस्कारों को हृदय में पल्लवित करने का प्रयास करें। डॉ0 कल्पना ने कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही हमें जीवन में सफलता मिलती है, वे सभी उसे वट वृक्ष के जैसे हैं,जिनकी छाया में हम फलते-फूलते हैं।पार्षद प्रतिभा भापकर ने 85 वर्षीय वृद्धजन के चरण छूकर आशीर्वाद लिया और कहा कि बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही जीवन में खुशियां आती है।बड़े होने पर बच्चे मां-बाप से अलग हो जाते हैं जिससे अकेलेपन का अहसास होने लगता है,उन्हे आश्वस्त किया गया कि वे अकेले नहीं है हम सभी उनका एक परिवार है, स्वास्थ का ध्यान रखे।मुकेश सिंघई,एन के वर्मा,84 वर्षीय सुंदरलाल दुबे ने पुरानी यादों को साझा किया गया।झाड़ू लगाकर सफाई के प्रति स्वच्छता की अलख जगाई और संकल्प लिया कि हर जगह स्वच्छ रखेंगे।पार्क में 1 वर्षीय हर्षिका का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।साईं सेवा सेवा समिति के चंद्रशेखर देव,जितेंद्र पाटीदार,उमंग संस्थान समिति की नूतन विश्वकर्मा राजमती बैस,आनंदक साथी प्रतिभा दुबे,प्रज्ञा वर्मा,आशा चतुर्वेदी,योगेश बिलोहा,सुरजीत आदि उपस्थित रहे।