Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

प्रेस नोट

​मेहगाँव पुलिस ने चोर को पकडकर किया नकबजनी के अपराधो का पर्दाफाश
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड श्री मनीष खत्री एवं श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीव पाठक द्वारा लगातार जिले मे हो रही चोरी के प्रकरणो की पतारशि एवं चोरी ,नकबजनी के अपराधो पर अंकुश लगाये जाने हेतु निर्देशित कर टीम गठित कर आरोपीगणो की पतारशि हेतु निर्देशित किया गया था ।
​श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड के उक्त आदेश व मंशा के अनुसार में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मेहगांव श्री दीपक सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मेहगांव निरी0 ओमप्रकाश मिश्रा द्वारा थाना पर टीम गठित कर दिनांक 25.09.23 को थाना पर फरियादिया सीमा कटारे निवासी मेहगाँव द्वारा की गई सोने चाँदी के जेबरो की चोरी के सबंध मे अप.क्र. 275/23 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कराया गया ता उक्त अपराध की पतारशि हेतु पूर्व सम्पत्ति संबधी अपराधियो के रहन-सहन व गतिविधियो पर लगातार नजर रखी गई तो उक्त अपराध मे संजीव उर्फ पन्नट पुत्र क्रपाल सिंह कंजर उम्र 20 साल निवासी खैमंगज सिरसागंज थाना के पास जिला फिरोजाबाद उ.प्र. का होना पता चला बाद अपराध मे सलिप्तता होने से आरोपी को विशेष टीम गठित कर गिरफ्तारी हेतु रवाना होकर आरोपी संजीव उर्फ पन्नट को सिरसांगज जाकर पुलिस हिरासत मे लिया गया व आरोपी द्वारा चोरी गये मसरूका को बरामद कराया गया बाद प्रकरण के सबंध मे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा कस्बा मेहगाँव मे दिनांक 25.09.23 को फरियादिया सीमा कटारे के घर पर सोने चाँजी के जेबरात चोरी किये जाने बावत जुर्म कबूल किया गया बाद आरोपी को पुलिस हिरासत मे लिया जाकर थाना मेहगाँव लाया गया व आरोपी से हिक्तमअमली से पूछताछ की गई तो आरोपी ने पूर्व मे कस्बा मेहगाँव मे व शासकीय स्कूल मेहगाँव मे चोरी किया जाना बताया गया व उक्त सबंध मे पूर्व मे अपराध क्र. 243/23,248/23 धारा 457,380 भादवि मे चोरी गये मसरूका को आरोपी संजीव उर्फ पन्नट नि.सिरसागंज द्वारा बरामद कराया गया है । इस तरह आरोपी संजीव उर्फ पन्नट को सिरसांगज से तीन अपराधो मे चोरी गये मसरूका कीमती करीब 62000 रूपये का मसरूका बरामद किया गया व इसी क्रम मे वर्ष 2020 मे सर्किट हाउस मेहगाँव के सामने से फरियादी संजय कुमार जैन ने अपनी प्लेटीना मो.सा क्र. एमपी 30 एमएन 4559 चोरी किये जाने बावत अप.क्र. 94/20 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कराया था जिसके सबंध मे लगातार मो.सा.की पतारशि कर आरोपी शिवम कुशवाह निवासी चंदोखर थाना एण्डोरी को गिरफ्तार कर उससे चोरी की गई मो.सा क्र. एमपी 30 एमएन 4559 कीमती 50000 को जब्त किया गया जाकर अज्ञात नकबजनी व मो.सा चोरी के प्रकरणो की पतारसि की गई है व नकबजनी व चोरी के प्रकरणो पर अंकुश लगाया गया है ।
​ सराहनीय भूमिकाः—1. निरीक्षक ओ.पी. मिश्रा थाना प्रभारी थाना मेहगाँव ,उप.निरी. विकाश तोमर,एएसआई रामप्रकाश शर्मा,एएसआई असोक तिवारी ,प्र.आर.907 सजंय पाण्डेय आर.611 मुन्नेश,आर.1087 प्रदीप ,आर.630 राघवेन्द्र सिंह ,आर.चालक 222 शिवकुमार शर्मा थाना मेहगाँव की अहम भूमिका रही है ।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754