





ग्राम पंचायत निमास में आज 2अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सरपंच विनिता विरेंद्र नायक , सचिव सुदर्शन झारिया एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत मे नेत्र शिविर खोला गया एवं आयुषमान भारत स्वास्थ्य खाता(आभा)मै रजिस्ट्रेशन किया गया एवं संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणजनों के साथ जेंडर, सुपोषण, स्वास्थ्य, शुद्ध पेयजल एवं स्वच्छता के लिए शपथ ली गई। प्लास्टिक कचरा मुक्त ग्राम पंचायत के लिए स्वच्छता अभियान के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। शुद्ध पेयजल की नियमित उपलब्धता एवं नल जल योजना के रख-रखाव, विभिन्ना जनकल्याणकारी योजनाओं, सबकी योजना सबका विकास, जल जीवन मिशन कार्य योजना इत्यादि विषयों पर चर्चा की गई।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया