Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


अलीगढ़ के कोतवाली थाना इलाके के तुर्कमान गेट इलाके में रेप और हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। बीते दिनों घर की छत पर मिली 7 वर्षीय बच्ची की लाश का पोस्टमॉर्टम हुआ तो ये चौंकाने वाला खुलासा सामने आया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस अफसरों को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल पड़ोस में ही रहने वाले युवक सुआलीन ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की सारी हदें पार कर दी थीं।

आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद कुकर्म की ख़ौफ़नाक घटना को अंजाम दिया। मासूम के शव के डॉक्टरों के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में यह बातें सामने आईं। रेप करने के बाद आरोपी ने सूती कपड़े से गला दबाकर बच्ची की हत्या कर दी। घटनाक्रम पर जानकारी देते हुए एसपी सिटी अलीगढ़ मृगांक शेखर पाठक ने बताया कोतवाली थाना इलाके के तुर्कमान गेट में एक 7 वर्षीय बच्ची सुबह से लापता थी जिसकी पुलिस टीम लगातार तलाश कर रही थी। इस तलाशी के क्रम में सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। सीसीटीवी में बच्ची पड़ोस की छत पर जाती दिखी। बाद एक घर में जाते हुए लड़की का पता चला।

जब उसे घर की तलाशी ली गई तो उसकी छत पर बने एक कमरे में बच्ची का शव मिला। दरअसल आरोपी स्वालीन की बच्ची पर गंदी नियत थी इसके बाद उसने बच्ची को अपने घर बुलाया और उसे 20 रुपए देकर अपने लिए गुटखा मंगवाया था। बचे हुए पैसों में बच्ची अपने लिए चिप्स का पैकेट लेकर आ गई थी। इसके बाद आरोपी ने 7 वर्षीय बच्ची को अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में बच्ची के साथ कुकर्म की भी पुष्टि हुई है। बच्ची के कपड़े खून में लथपथ होने के बाद आरोपी ने सूती कपड़े से उसका गला घोट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को अपने घर की छत पर बने एक कमरे में छुपा दिया था। शव को छुपाने में मुख्य आरोपी स्वालीन का भाई रिजवान भी शामिल रहा था. दोनों ही आरोपियों को जेल में भेज दिया गया है।