Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरपंच रजनी चौधरी ने गांव हंसा में विकास कार्यों की कार्रवाई शुरुआत आरएस पुरा, 3 अक्टूबर! ब्लॉक सुचितगढ़ की दीवानगढ़ पंचायत के सरपंच रजनी चौधरी ने अपनी पंचायत में विकास कार्यों को जारी रखते हुए मंगलवार को गांव हंसा में गली को पक्का करवाने का कार्य शुरू करवाया! इस मौके पर पंचायत के अन्य प्रतिनिधियों सहित काफी संख्या में गांववासी मौजूद रहे। इस मौके पर सरपंच रजनी चौधरी ने पंचायत के लोगों को भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में भी पंचायत में लगातार विकास कार्यों को जारी रखा जाएगा और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं दी जाएगी! सरपंच रजनी चौधरी ने कहा कि गांव के लोगों की पुरानी मांग थी की गली की हालत को सुधारा जाए जिसके चलते आज इस महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करवा दी गई है और जल्द कार्य पूरा होने से पंचायत तथा गांव के लोगों को काफी फायदा मिलेगा! उन्होंने कहा कि चुनाव के दिनों में किए गए सभी वादों को लगातार पूरा किया जा रहा है और सरकार की हर एक योजना को पंचायत स्तर तक पहुंचा जा रहा है! उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार का धन्यवाद किया और कहा कि भाजपा सरकार आम लोगों की सरकार है और ग्रामीण क्षेत्र के विकास की तरफ सरकार की तरफ से पूरा ध्यान दिया जा रहा है! इस मौके पर उपसरपंच परसोन्नो देवी, पंच बलदेव सिंह, प्रकाश चंद चौधरी चुन्नीलाल कैप्टन रबेल सिंह सहित गांव के काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे!