

राजपुर विकासखण्ड के शासकीय हाई स्कूल बासवी में स्कूल के टीचर मोह. हारून खान एवम चपरासी कैलाश प्रधान द्वारा छात्राओ से अश्लील हरकते करने के संबंध में सभी पालकों द्वारा स्कूल में आकर टीचर के विरुद्ध कार्यवाही हेतु एक लिखित शिकायत स्कूल प्राचार्य को दिया ।जिसमे उन्होंने लिखा है कि इन दोनो के द्वारा बच्चियों के साथ गंदी हरकतें करते है ,और उनके गले में हाथ डालना एवं उनकी पीट पीछे हाथ भी लगाते है ,,कहते की शिक्षक बच्चो के भविष्य को सुधारते है परंतु वासवी ग्राम के शिक्षक मोह. हारून खान ने तो सब हद पर दी है ।ऐसे शिक्षक समाज के लिए घातक होते है ,उन्होंने मांग की है की उक्त शिक्षक और चपरासी को हटाया जाए एवम इनके विरुद्ध सक्त से सक्त कार्यवाही की जाए । अगर ऐसा नहीं किया गया तो गांव में माहोल खराब होने की जिमेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*