

मनावर निप्र, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मनावर विधानसभा भूपेंद्र सवनेर और मनोज सवनेर(जिमि) कांग्रेस पार्षद वार्ड क्रमांक 9 ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमें पत्रकार से रूबरू होते हुए भूपेंद्र और मनोज कांग्रेस के नेता ने बताया 5 तारीख को प्रियंका जी की आम सभा राजगढ़ में रखी गई थी प्रियंका जी की सभा में हमने स्थानीय उम्मीदवार के नारे लगाकर मांग की उसके ही तर्पण में रात को जब हम घर पहुंचे तो हमारे विधानसभा का यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सवनेर के घर कुछ लोगों ने मारने की धमकी दी जबकि हमने प्रियंका गांधी जी की सभा में प्रियंका जी तक केवल हमारी बात पहुंचाने के लिए ईतना ही नारा लगाया के हीरालाल हटाओ कांग्रेस बचाओ की नारेबाजी की थी ताकि मीडिया का ध्यान हमारी और आकर्षित हो सके और प्रियंका जी तक हमारी बात पहुंच सके तब मीडिया ने भी हमारी बात को प्रमुखता से दिखाया जब हम रात को अपने घर आगए तो तकरीबन 11 से 11,30 बजे के आसपास विधायक हीरालाल के समर्थक मेरे घर पर आए हथियार लेकर और मुझे जान से मारने की धमकी दी और पथराव किया उसके बाद यह सारी घटनाक्रम मैंने हंड्रेड डायल पर फोन लगाया जब तक पुलिस पहुंचती उससे पहले वह लोग वहां से जा चुके थे जब मैं रिपोर्ट करने गया तो हमें बोला गया कि आप आवेदन दे दीजिए हमने आवेदन दिया है उसकी प्रति भी हमें मिल चुकी है लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं के हाल ही में कुछ समय पहले भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई इस दौरान हमारे क्षेत्र में जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज के एक दो पोस्टर फाड़े गए थे उन्होंने भी थाने में आवेदन दिया था उन्हें सुरक्षा गार्ड मुहैया कराया गया था और मुझे तो जान से मारने की कोशिश की गई है और धमकी भी दी गई है सिर्फ आवेदन प्राप्ति देकर प्रशासन द्वारा भेदभाव किया जा रहा है उनको इतनी सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है अगर मेरे आवेदन पर गौर नहीं किया गया तो इसके बाद में जिले में एसपी साहब से अपनी गुहार लगाऊंगा और अपनी बात रखुगा क्योंकि मुझे जान का खतरा है। उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में गौरव, इंद्रपाल, योगेश, हंसराज, संग्राम सोलंकी, शैलेंद्र, सागर, बोलिया, सहवाग, संजू ,रवि, आदि लोक उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है