

कटनी – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवि प्रसाद ने शुक्रवार 6 अक्टूबर की दोपहर में जिला जेल की दीवार कूद कर एक कैदी के फरार होेनें की परिस्थितियों की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने मजिस्ट्रियल जांच हेतु दो कार्यपालिक मजिस्ट्रिेट की नियुक्ति की है, जो कैदी के फरार होनें की परिस्थितियों की जांच करेंगे। मजिस्ट्रियल जांच का दायित्व संयुक्त कलेक्टर श्रीमती संस्कृति शर्मा और डिप्टी कलेक्टर श्री प्रमोद चतुर्वेदी को सौपा गया है। ये दोनो कार्यपालिक मजिस्ट्रेट कैदी के फरार होने की परिस्थितियों की जांच कर 24 घंटे के भीतर जांच प्रातिवेदन सौंपेंगे।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट न्यूज़:- हाल ही में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला ने महेंद्र गोयनका से संबंधित एक मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग (recuse) कर लिया है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति पारदीवाला ने मामले पर असंतोष व्यक्त करते हुए टिप्पणी की, “इस केस में कौन हैं महेंद्र गोयनका,” और इसके पश्चात उन्होंने इस प्रकरण की सुनवाई करने से इंकार कर दिया।
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
43 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद तेजभान सिंह सेवानिवृत्त, जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ सम्मान