
अखिल भारतीय महिला जागृति मंच मेन की होनहार मिलनसार वरिष्ठ श्रीमती समता सुनील जैन साईं कॉलोनी नेमिनगर निवासी के निवास पर मंच की मासिक बैठक आयोजित कर श्री भक्ताबंर जी का पाठ , प्रभु एवं गुरुवर की भक्ति, भजन ,गेम्स भी कराएं गए। वहीं दस उपवास की तपस्या करने वाली रेखा दिलीप जैन का मंच की ओर से सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय महिला जागृति मंच मेन की संरक्षक श्रीमती प्रीति जैन एवं अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा गंगवाल ने बताया कि मंच की मासिक बैठक के प्रारंभ में शांति दूत की उपाधि से विभूषित आचार्य पुलक सागर महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्री भक्ताबंर जी का पाठ भक्ति भाव से किया।इस अवसर पर तपस्वी श्रीमती रेखा जैन का सम्मान भी किया गया।अंत में आभार समता जैन ने व्यक्त किया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है