





सलंग-: श्योपुर – प्रेमसर से मूंडला तक बनाए जा रहे लगभग 32 किलोमीटर के रोड़ का निर्माण घटिया व निम्न गुणवत्ता से किया जा रहा है जिसको लेकर शनिवार को ग्राम अलापुर में ग्रामीण ने किसान नेताओं के साथ रोड़ पर बेठकर धरना देकर विरोध प्रदर्शन करके रोड के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए रोड़ गुणवत्ता बनाए रखने व एस्टीमेट के मुताबिक कार्य करने की मांग की । किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला ने जानकारी देते हुए बताया कि एम.पी.आर.डी.सी. योजना के अंतर्गत लगभग 70 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे रोड़ के निर्माण में क्वालिटी मेंटेन नहीं की जा रही है संबंधित कंपनी भ्रष्टाचार करके शासन के करोड़ों रुपए का बंदरबांट करने की योजना बना रही है । जिसको लेकर रोड के अंतर्गत आने वाले गांवों के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ग्राम अलापुरा में रोड़ के निर्माण की चौड़ाई भी कम की जा रही है । मुआवजा दिए बिना गरीब ग्रामीणों के मकानों भी गिराया जा रहा है । जिनके मकान तोड़े जा रहे हैं उनको मुआवजा देने की मांग भी की गई । रोड़ की गुणवत्ता में सुधार नहीं करने की स्थिति में कलेक्ट्रेट, श्योपुर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई । इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम मीणा मूंडला, जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि हरिसिंह लवली, ग्राम पंचायत अलापुर सरपंच मुरारी लाल बैरवा, नरेश मीणा टोंगनी, रामेश्वर आसीदा, जगदीश प्रजापति, कुंजबिहारी, राधेश्याम धाकड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है