आज लहार क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर श्रीगणेश शाला बड़ोखरी-जगनपुरा में पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का आयोजन हमीरपुरा गांव के निवासी पर्यावरण प्रेमी रामराज पुरोहित ने किया,रामराज पुरोहित 7 से 8 फुट की ऊंचाई वाले 51 वेलपत्र के पौधे टमटम में लेकर श्रीगणेश शाला आश्रम बड़ोखरी पहुंचे।
जिसमें ग्राम-जगनपुरा,वारेट,बड़ोखरी गांव के भक्तों ने पौधों को लगाकर पौधों की सेवा करके वृक्ष बनाने का भी दायित्व लिया।
आश्रम के महंत जी के अनुसार एक बीघा भूमि में वेलपत्री के 51 पौधों को लगाया गया जो आने वाले दो वर्षों के बाद बाग बनकर आश्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
पर्यावरण प्रेमी रामराज पुरोहित ने बताया कि पेड़ है तो जीवन है इसलिए हमें पेड़ों के संवर्धन के लिए आगे आना चाहिए और जब भी समय मिले तो अपने आस पास लगे पेड़ पौधों की चिंता करनी चाहिए और अपने गांव के मंदिर, विद्यालय,तालाब के किनारे और श्मशान घाट पर पौधे अवश्य लगाने चाहिए।
इस पुनीत कार्य में श्री गणेश शाला के महंत वैष्णव दास जी,अवधेश बाबा, जीतू शर्मा,शेर सिंह,राजबल सिंह,नरेश भारद्वाज,अश्विनी थापक,अमन भारद्वाज आदि महानुभाव उपस्थित रहे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है