Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

दिनांक 27.06.23 को फरियादी पंकज वर्मा निवासी निपानिया कला से आऱोपी 1.शुभम पिता दिनेश उम्र 28 साल जाति खाति निवासी मोहनपुर अमलाहा 2. शम्भूनाथ महाराष्ट्र द्वारा रेल्वे मे नोकरी दिलाने के नाम पर छलपूर्वक बेईमानी से धोखाधड़ी कर 7,20,000/ रूपये अर्जित किये है । रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में आरोपी शुभम व शंभूनाथ के विरुद्ध धारा 420,467,468,471,34 भादवि का पाया जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपियो के की तलाश के लिये निरन्तर प्रयास किये गये ।

इसी तारतम्य में मामला गंभीर होने से पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपुत के निर्देशन में थाना कोतवाली के अपराध में आरोपी 1. शुभम वर्मा निवासी ग्राम मोहनपुर लेंडी एंव 2. आरोपी शम्भुनाथ विष्णु ऐवाले की गिरफ्तारी के लिये टीम गठित की गई तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने में जनसहयोग हेतु ईनाम भी उदघोषित किया गया ।

थाना कोतवाली की पुलिस टीम ने प्रकरण में तकनीकी सहयोग प्राप्त कर एक आरोपी को कोलापुर(मुम्बई) से एवं एक आरोपी को आष्टा से तलाश कर गिरफ्तार किया तथा आरोपियों व्दारा फरियादी पंकज वर्मा के साथ धोखाधडी कर कुल 07 लाख 20 हजार रूपये धोखाधडी कर रेलवे नियुक्ति पत्र की कूटरचना कर फरियादी को झूठा नियुक्ति पत्र देकर लिये गये थे, उक्त राशि में से आरोपियों से 2,40000 (दो लाख चालीस हजार ) रूपये बरामद किये गए, तथा शेष राशि आरोपियो ने खर्च कर दी, आरोपियो को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहाँ से न्यायालय व्दारा आरोपियो को जेल भेजा गया ।
*सराहनीय कार्य:*- निरीक्षक विकास खिंची के नेतृत्व में उनि मेहताप वासगे , प्र.आर. 347 विक्रम रधुवंशी , आर. 736नेपाल , आर. 770 अमन दुबे , आर. 797 विवेक ( सायबर सेल ) सीहोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।