

परासिया / विधानसभा चुनाव को लेकर आज जब महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुनील केदार कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के लिए परासिया के एक होटल पहुंचे तो डेहरिया मेहरा समाज एवं मुस्लिम समाज के लोगों के द्वारा किसी नए उम्मीदवार को टिकट देने की मांग रखी दोनों समुदाय के लोगों का कहना था। कि भाजपा ने मेहरा समाज से ज्योति डेहरिया को टिकट दिया है। क्योंकि विधानसभा क्षेत्र में मेहरा और मुस्लिम समाज के मतदाता काफी है।अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित इस विधानसभा में अगर कांग्रेस से मेहरा समाज के व्यक्ति को टिकट दी जाती है तो फिर कांग्रेस के चुनाव जीतने की संभावना बढ़ जाएगी होटल परिसर में समाज के लोगों के द्वारा वर्तमान विधायक के रुखे व्यवहार को लेकर नारेबाजी भी की गई सुनील केदार ने होटल में डेहरिया मेहरा एवं मुस्लिम समाज के लोगों के अलावा कलार समाज तथा वर्तमान विधायक के समर्थकों से भी अकेले में उम्मीदवार को लेकर चरचा की कलार समाज के नेता भी इस बार टिकट बदलने की मांग कर रहे हैं इसके बाद नगर के एक लानं में सुनील केदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया उन्होंने प्रदेश में कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनने के लिए परासिया से कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताने की बात कही सुनील केदार का कहना था की टिकट जिसको भी मिले सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में कार्य करना होगा कार्यक्रम में विधायक सोहन वाल्मिक ,डेहरिया मेहरा समाज के जिला संगठन मंत्री गोपाल डेहरिया गंगा प्रसाद तिवारी गोविंद राय इकबाल सिद्दीकी मोहम्मद अबरार जमील खान रईस खान अंसार सिद्दीकी संजय पुंहार आशा आमृवशीं नरेंद्र विश्वकर्मा कमल राय भारत डेहरिया गोविंद बजोलिया मोहम्मद अजहर अनुपमा राय प्रतिभा सोनी मनमोहन डेहरिया भीम सिगं डेहरिया अलाउद्दीन खान राजेश डेहरिया शीतल डेहरिया शर्मिला नागवंशी,प्रमोद सूर्यवंशी आदि उपस्थित रहे।

More Stories
अर्जुनपुरा-कछपुरा बजरिया में आस्था का सैलाब: 30 युवाओं ने एक साथ उठाई विशाल कांवड़, 1,11,000 पाले चढ़ाकर रचा इतिहास
बरुआ सागर: सिद्ध पीठ मनसल माता के आंगन में गूंजी शहनाइयां; 151 कन्याओं के सामूहिक विवाह में उमड़ा जनसैलाब
चैतमा स्थित निर्माणाधीन चिकित्सक आवास का कलेक्टर ने किया निरीक्षण