Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 24, 2026

सच दिखाने की हिम्मत





*समब्धता रसीद में कोई ओर प्राचार्य*

*न्यू मधुकर हायर सेकंडरी स्कुल के साथ मिलकर किया फर्जीवाड़ा*

*जाँच में पाए गए दोषी दोनों प्राइवेट स्कुल*

*जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर होंगी मान्यता रद्द की कार्यवाही*

मामला सरदारपुर तहसील के राजगढ़ नगर की दो प्राइवेट स्कूलों का जिसमें ग्लोबल इंटरनेशनल स्कुल ओर न्यू मधुकर हायर सेकंडरी स्कूलों द्वारा आपसी साठ गांठ करके शासकीय नियमों को ताख पर रखते हुवें मनमाने तरीके से स्कुल का संचालन किया जा रहा है जिसके संबंध में शिकायतकर्ता दिपेन्द्र सिंह द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से फर्जीवाडे की शिकायत दर्ज करवाई ओर जिसके चलते फर्जी तोर पर प्राचार्य बन बैठे हैदरी ने ग्लोबल इंटरनेशनल स्कुल राजगढ़ की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी को लिखित में कथन दर्ज करवाये जबकि माध्यमिक शिक्षा मण्डल के पोर्टल से निकाली गयी समब्धता रसीद में देखा गया की ग्लोबल स्कुल के प्राचार्य का नाम शंकर सिंद्रा है। इसके पूर्व में बी. आर.सी. ने दोनों स्कूलों में भौतिक रूप से जाकर जाँच की जिसके प्रतिवेदन में हैदरी द्वारा ग्लोबल स्कुल की जाँच प्रतिवेदन में स्वीकारा गया की सत्र 2022-23 में कक्षा 12वी में बच्चों को पढ़ाया गया जबकि ग्लोबल स्कुल के पास समब्धता थी ही नहीं जाँच का विषय है की ना जाने ये प्राइवेट स्कुल के संचालक किन नियमों का पालन करके इस तरह का फर्जीवाड़ा करते हुवें स्कूलों का संचालन कर रहे है? हलाकि कुछ दिनों पूर्व में ही जाँच में दोनों स्कुल दोषी पाए गए जिसके चलते जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा ग्लोबल इंटरनेशनल स्कुल एवं न्यू मधुकर हायर सेकंडरी स्कुल की मान्यता समाप्ति करने के लिये संयुक्त संचालक महोदय लोक शिक्षण संभाग इन्दौर को प्रस्ताव भेज चूके है। इसके अतिरिक्त भी सरदारपुर तहसील में इस तरह के फर्जीवाडे कई प्राइवेट स्कूलों में हो रहे है जिसके चलते बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है देखना होगा क्या प्रशासन इन शिक्षा माफियाओं पर भी कार्यवाही करेगा? और दोषियों को जेल भेजेगा?