Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*लोकेसन कटनी*

कटनी। बीते लगभग डेढ़ साल पहले
चुनाव के समय जिस तरह भाजपा को कटनी में अपने ही कार्यकर्ता के विरोध के कारण हार का सामना करना पड़ा था, ठीक कुछ उसी तरह की स्थिति अब विधानसभा चुनाव में भी बनती दिखाई पड़ रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार विरोध भाजपा के उस कार्यकर्ता ने कर दिया जो कि पहले महापौर चुनाव में भाजपा की टिकट पर भीतरघात के कारण हार का सामना कर चुका है। कल देर शाम ज्योति विनय दीक्षित ने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदों एवं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा एक होटल में आयोजित कर पत्रकार वार्ता के दौरान की। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए ज्योति विनय दीक्षित ने पार्टी से अपनी बगावत के लिए विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी चयन को कारण बताया। उन्होंने साफ तौर पर महापौर चुनाव के दौरान अपनी हार के लिए उस दौरान हुई बगावत और उस बगावत के पीछे की महाशक्तियों पर पूरा दोष मढ दिया
*नही बदलेंगे निर्णय*
ज्योति विनय दीक्षित ने वार्ता के दौरान साफ शब्दों में कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी मुड़वारा से एक बार फिर भाजपा के वर्तमान विधायक को ही मौका देना चाहती है तो फिर हम अपना निर्णय नहीं बदल सकते हमें नाराजगी पार्टी से नहीं प्रत्याशी से है।
*उतर सकते है निर्दलीय*
ज्योति विनय दीक्षित द्वारा भाजपा से इस्तीफा दिए जाने के बाद अब यह कयास लगने लगे हैं कि शायद वे पार्टी से बगावत करके विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उतर सकते हैं। हालांकि खुद ज्योति विनय दीक्षित ने इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन उसके बावजूद उनके निर्दलीय प्रत्याशी होने की चर्चा सरगर्म है, यदि ऐसा हुआ तो एक बार फिर कटनी इतिहास दोहराएगा और यहां त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिलेगा।