Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


*परियोजना में हुए व्यापक भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग।*
*कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करके किसानों ने दिया ज्ञापन।*

लोकेशन-: श्योपुर- चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को चालू करने, छोड गए गांव को जोड़ने व परियोजना में हुए भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग को लेकर इस परियोजना के अंतर्गत आने वाले 35 गांव के किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट, श्योपुर पर जिला कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर संजय जैन को प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया । किसान नेता राधेश्याम मीणा मूंडला ने जानकारी देते हुए बताया की लगभग 167 करोड़ की लागत से बन रही 35 गांवों की चंबल सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को तत्काल सुचारू रूप से प्रारंभ किया जाए । जिससे इस सिंचाई परियोजना के अंतर्गत आने वाले गांवों के किसान कृषि के लिए जमीन को सिंचित कर सके । परियोजना का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12 मार्च, 2023 को श्योपुर में आकर कर दिया है परंतु यह परियोजना अब तक अपूर्ण बनी हुई है । इस सिंचाई परियोजना के अंतर्गत आने वाले अनेक गांवों में अभी तक पाइपलाइन भी नहीं डाली गई है व इस परियोजना के निर्माण के दौरान जमकर जमकर भ्रष्टाचार भी किया गया है । टेस्टिंग के दौरान भी यह परियोजना फेल हो गई है कई स्थानों पर पाइप लीकेज व डैमेज पाए गए हैं जिसके कारण उक्त परियोजना अभी तक सुचारू रूप से प्रारंभ नहीं हुई है‌‌ । इस परियोजना के अंतर्गत आने वाले गांव के किसान परियोजना के प्रारंभ नहीं होने के कारण अपनी जमीन को सिंचित नहीं कर पा रहे हैं । इस परियोजना के अंतर्गत पूर्व में सर्वे में शामिल गए किए गए कई गांवों को वंचित कर दिया गया है जिसके कारण उक्त गांव के किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है । परियोजना को तत्काल प्रारंभ करके, छोड़े गए गांवों को जोड़ा जाए, जिन गांवों में पाइप लाइन नई डाली गई है ऐसे गांवों में पाइप लाइन डाली जाए । परियोजना में हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच करवाकर कार्रवाई की जाए अन्यथा की स्थिति में क्षेत्र के किसानों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा । इस मौके पर रामलखन नापाखेड़ली, राधेश्याम मीणा मूंडला, हरिसिंह जालेरा, महावीर तुलसेफ, शिशुपाल मीणा भसुन्दर, नागाराम लूंड, लक्ष्मीनारायण शर्मा, गिर्राज शर्मा, जसवंत बेछेरी, लोकेंद्र मीना, रामस्वरूप राठौर, पूरण मीना, मनोहर मीणा, राम प्रसाद मीणा, राम बलवान मीणा, सुलतान मीना, महावीर सेन, गिर्राज मीणा, राजू गुर्जर ,ओमप्रकाश गवड़ी, रामदयाल मीणा, पवन वैष्णव, जुगल मीना, गिर्राज मीणा, रघुवीर मीणा, भरत मीना, ब्रह्मानंद मीणा, रामहेत गुर्जर आदि किसान उपस्थित रहे ।