Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


उत्तर प्रदेश।हरदोई में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक सौतेले पिता ने अपनी 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। बेटी अपने पिता के साथ सब्जी बेचने गई थी। इसके बाद जब वो वापस घर लौटी, तो उसने अपनी मां को पिता की गंदी हरकत के बारे में सबकुछ बता दिया। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया।

पूरा मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली महिला ने अपने पति पर बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला थाने पर दर्ज कराया है। पीड़िता की मां ने दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बेटी 12 वर्ष की है। उसने 3 वर्ष पहले दूसरी शादी की है। दूसरे पति ने ही बेटी के साथ गलत काम किया है।

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी बेटी पति के साथ ऑटो पर बैठ कर बाजार मे सब्जी बिक्री करने गई थी। जब वह बाजार से वापस आई, तो उसने बताया कि मेरे पति ने सुनसान जगह पर उसके साथ गलत काम किया है। पीड़ित बेटी ने अपनी मां को यह भी बताया कि इससे पहले भी उसका पिता कई बार इस घटना को घटित कर चुका है। लेकिन डर की वजह से वह यह कहने की हिम्मत न जुटा सकी।

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।