Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना उमरेठ परिसर में नवरात्र के पर्व एवं आदर्श आचार संहिता को लेकर विभाग के अधिकारियों ने आमजन के साथ शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

समूचे मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर को लेकर मतदान की तारीखों के ऐलान के साथ आचार संहिता लागू होने के बाद उमरेठ थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आदर्श आचार संहिता के नियमों को लेकर एवं मां जगत जननी नवरात्रि की पर्व को लेकर उमरेठ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।
इस दौरान परासिया पुलिस एसडीओपी जितेंद्र सिंह जाट ने उपस्थिति आमजन को आचार संहिता के नियमों से अवगत कराया और पालन करने का आह्वान किया।

आचार संहिता के नियमों के साथ मनाए जाए माता रानी नवरात्र का पर्व नवरात्र में मां दुर्गा पंडालों में रात्रि 10 बजे तक ही आयोजन और लाऊड स्पीकर चलाने की बात कही गई। जिसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने गाइडलाइन के अनुसार साउंड सिस्टम बजाने एवं दुर्गा पंडालो की साज-सज्जा और सजावट मैं सावधानी बरतनी चाहिए ताकि कोई अनहोनी घटना ना होने पाए

वही नवरात्रि के बाद दशहरा पर अनुमति लेकर ही रावण दहन किया जाए। धार्मिक आयोजन को लेकर कार्यक्रम करने की अनुमति के लिए राजस्व अनुविभागीय अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी से अनुमति लेना आवश्यक होगा शांति समिति की बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी एवं उमरेठ थाना प्रभारी सहित पुलिस स्टॉप एवं पत्रकार साथी सहित जनप्रतिनिधि एवं उमरेठ थाना क्षेत्र के आमजन रहे उपस्थित।