Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है।जिसको लेकर मनावर विधानसभा में आदर्श आचार संहिता एवं धारा 144 प्रभावशील हो चुकी है। ऐसे में आगामी त्योहार जैसे नवरात्रि, दशहरा,माता के ज्वारे विसर्जन, दीपावली,गोवर्धन पूजा, पडवा पर आदर्श आचार संहिता का साया रहेगा।इन सभी प्रमुख त्योहारों पर राजनैतिक रंग या सांप्रदायिक माहौल खराब ना हो जाए, इसके लिए प्रशासन की शहर से गांव तक पैनी निगाह बनी रहेगी।मनावर विधानसभा में प्रशासनिक अमला हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। जिसको लेकर आज शुक्रवार को थाना परिसर में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राहुल गुप्ता,पुलिस एसडीओपी धीरज बब्बर, की विशेष उपस्थिति में शांति समीती की बैठक महत्वपूर्ण बैठक रखी गई।
*आगामी त्योहारों की व्यवस्था पर चर्चा की*
मनावर नगर में टीआई कमलेश सिंगार ने बताया कि सभी गरबा आयोजकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक गरबा आयोजक समिति अपने साथियों को पंडाल की सुरक्षा के लिए रखेंगे। साथ ही पांडाल में सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे चुनरी यात्रा तथा चलित डीजे बंद पूर्णतः बंद रहेगा।सभी कार्यक्रमों की परमिशन लेना जरुरी है।चुनाव आचार संहिता लागू होने से लाउड स्पीकर की आवाज सीमित दायरे में होगी। रात्रि 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिबंध रहेगा। पारंपरिक त्यौहार पूर्व अनुसार ही मनाए जाएंगे।कहा कि गरबा पांडालो में किसी भी राजनीती पार्टी का कोई भी बेनर,झंडा नही लगावे।
इस नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार, अवसर मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष चौहान,तहसीलदार दिनेश सोनरतिया,नगर भाजपा अध्यक्ष सचिन पांडे,नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश सोंलकी,पार्षद कैलाश राठोड़,लक्ष्मी जाट, विद्युत मंडल अधिकारी, सहित नवदुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारी,व्यापारी, जन जनप्रतिनिधि मोजूत थे।