Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


*पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गीतेश गर्ग एवं एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में थाना आष्टा चौकी अमलाहा पुलिस द्वारा अवैध कट्टा कारतूस लेकर घूम रहे आरोपी को किया गिरफ्तार*।

*आगामी विधानसभा को दृष्टिगत रखते हुए फरार आरोपी, स्थाई वारंटी, गुंडा बदमाश अवैध शस्त्रो के विरुद्ध कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी द्वारा समस्त थाना प्रभारी /चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया था।*

अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय सूचना एकत्रित की जा रही थी इसी क्रम में मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना हुई की एक व्यक्ति अवैध पिस्टल लिए घटित करने घूम रहा है। सूचना पर अमलाहा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान एवं हुलिया के अनुसार पहुंचे, पुलिस को आता देखकर एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर रोका गया एवं तलाशी ली गई, जिसके पास से अवैध पिस्टल एवम एक जिंदा कारतूस आरोपी के पास मिला। पूछताछ करने पर अपना नाम अश्वपाल चौहान पिता अंबाराम चौहान उम्र 40 साल निवासी अमलाहा सीहोर का निवासी होना बताया गया। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर एक अवैध पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस जप्त किया गया।
आरोपी का कृत्य आयुध अधिनियम धारा 25/27 के तहत दंडनीय पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट की धाराओं में पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

*नाम आरोपी* अश्वपाल चौहान पिता अंबाराम चौहान उम्र 40 साल निवासी अमलाहा सीहोर

*महत्वपूर्ण भूमिका-*
निरीक्षक पुष्पेंद्र राठौर थाना प्रभारी आष्टा , उप निरीक्षक अविनाश भोपले चौकी प्रभारी अमलाह आरक्षक 213 संजय चंद्रवंशी, आरक्षक 368धीरज मंडलोई, महिला आरक्षक 746 आशा चौहान सैनिक 269 गजराज वर्मा सैनिक 220 आनंद मेवाडा सैनिक 191 तेजपाल विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही ।