

आज शनिवार की शाम को पुलिस एसडीओपी धीरज बब्बर ने प्रेस वार्ता में बताया कि मुखबीर सूचना पर सिंघाना के समीप ग्राम पिपली फाटा सिंघाना से आरोपी नरेन्द्र सिकलीगर के कब्जे से एक 12 बोर देशी कट्टा व एक 12 बोर का जिन्दा कारतूस जप्त कर मौके से गिरफ्तार किया गया है।
मनावर टीआई कमलेश सिंगार ने बताया की आरोपी से सख्त से पूछताज करने पर बताया कि ग्राम रणतलाब के तालाब के पास झाडियो में छुपकर अवैध रूप से 5 नग 12 बोर देशी कट्टो के साथ बनाने के उपकरण भी जप्त किये गये है।
धार एसपी मनोज कुमार सिंह क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने तथा बेचने वाले आरोपीयो की गिरफ्तारी कर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था।
आज टीआई कमलेश सिंगार के नेतृत्व आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली सफलता मिली है।पुलिस ने ग्राम रणतलाब के तालाब के पास वाली झाडियो से अवैध 4 बारह बोर के देशी कट्टे सहित अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण हथौडी, ग्लाईन्डर मशीन, लोहे के पाईप, लोहे का कनाश, आरी पत्ती, चुल्हा जिसकी किमती 30 हजार रूपये बताई ग़ई है।कारवाई में सिंघाना चौकी प्रभारी भूपेन्द्र खरतिया,राहुल चौहान, शेरसिंह, राजेंद्र चौगड़, राकेश भोसले, सर्वेशसिंह, प्रशांत का योगदान रहा।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया