Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

केरल में मोबाइल चलाने से मना करने पर बेटे ने मां पर बेरहमी से हमला कर दिया. इसके बाद अस्पताल में महिला की मौत हो गई. यह खबर हम सबके लिए एक चेतावनी और सबक है, जो अपने बच्चों को मोबाइल देकर अपनी दुनिया में बिजी हो जाते हैं. मोबाइल बच्चों के लिए किसी खतरनाक नशे की तरह उनके दिमाग पर हावी हो रहा है. कई तरह के दुष्प्रभाव डाल रहा है. मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, लेकिन क्या यह आखिरी घटना है?

जानकारी के अनुसार, कन्नूर जिले के कनिचिरा की रहने वाली 63 साल की महिला रुग्मिनी अस्पताल में भर्ती थी. पिछले एक सप्ताह से अस्पताल में रुग्मिनी का इलाज चल रहा था. शनिवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दरअसल, महिला के बेटे सुजीत को मोबाइल की लत है.

इसी मोबाइल एडिक्शन (mobile addiction) को लेकर महिला ने उससे सवाल किया था और फोन को ज्यादा इस्तेमाल न करने को कहा था. इसी बात से महिला का बेटा गुस्से में आ गया. उसने अपनी मां पर बेरहमी से हमला कर दिया, सिर पकड़कर दीवार पर पटक दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई.