श्रीराम कुशवाहा रिपोर्टर 
हरदा 20 अक्टूबर, 2023/ विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जिले में इन दिनों मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में आयोजित कर मतदाताओं से आगामी 17 नवम्बर को मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा स्वीप के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया ने बताया कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत 21 अक्टूबर को सुबह 8ः30 बजे हरदा के नेहरू स्टेडियम में विशाल मानव श्रृंखला बनाकर नागरिकों से मतदान की अपील की जाएंगी।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।