Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विवेकानंद हॉस्पीटल भिंड में नवरात्रि के सुअवसर पर आयोजित हुआ निशुल्क चिकित्सा शिविर

  1. आज दिनांक 22/10/2023 को विवेकानंद हॉस्पिटल भिंड में मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम व विवेकानंद हॉस्पिटल भिंड ने संयुक्त रूप से निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ ईशान वंदन जी द्वारा भगवान धन्वंतरि जी व माता रानी पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया जिसमें मेदांता हॉस्पिटल से प्रसिद्ध चिकित्सको व मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम के मैनेजर श्री दिलीप शर्मा व उनकी पूरी टीम के द्वारा निशुल्क ब्लड,शुगर,बी. एम.डी,पी.एफ.टी तथा ई.सी.जी की जांच भिंड के भिन्न भिन्न ग्रामीण अंचल से आए हुए मरीजों तथा व्यक्तियों परामर्श का लाभ लिया शिविर के देश भर के भिन्न भिन्न चिकित्सक जो निम्न प्रकार से थे डॉ ईशान वंदन (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ विजय शर्मा (सांस दमा फेफड़े टीवी रोग विशेषज्ञ), डॉ प्रमोद कुमार वर्मा (मेडिसिन स्पेसलिस्ट) डॉ अजय शर्मा (जनरल मेडिसिन),डॉ विनय कुमार(फिजियोथेरेपिस्ट) ने अपने अमूल्य समय में से कुछ समय हमारे यहां दिया अंत विवेकानंद हॉस्पिटल के संचालक डॉ योगेंद्र यादव जी द्वारा इस बार एक विशेष योजना प्रारंभ की गई है जिसके अंतर्गत व्यक्ति का एक कार्ड बनाया जाएगा जिस से उसको हर जांच में छूट प्रदान की जाएगी उस कार्ड का शुल्क रहेगा मात्र 100 रूपये जो कि एक वर्ष के लिए मान्य रहेगा सभी चिकित्सको का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि हमारे भिंड जिले के व्यक्तियों को किसी भी बीमारी में दिल्ली व ग्वालियर जाना पड़ता था जिससे उनका समय व पैसा दोनो की बर्बादी होती थी हमारी यह कोशिश है कि हम अपने शहरवासियों को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध करा सके जिससे हमारे शहरवासियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े मानव सेवा ही हमारे हॉस्पिटल का सबसे पहला धर्म है हम अपने जिले को एक ऐसी सर्व सुविधा युक्त हॉस्पिटल दें रहे है जहां वे झिझक अपना इलाज करवा सके और उसको भिंड से दूर जाकर परेशान होने की आवश्यकता नही है हॉस्पिटल प्रारंभ हो चुका है कोई भी व्यक्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 2 तक आकर परामर्श ले सकते है हमारे हॉस्पिटल में दवाई जांच एक्सरे पर विशेष छूट सबको दी जा रही है।

गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754