Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



जिला रिपोर्टर- महेन्द्र चौहान



पूर्व राज्य मंत्री स्वर्गीय बापूसिंह डामोर के सुपुत्र कोमल सिंह डामोर ने जन शक्ति प्रदर्शन के साथ आम आदमी पार्टी से शुक्रवार को पेटलावद विधानसभा से अपना नामांकन निर्वाचन कार्यालय में दर्ज कराकर कांग्रेस और भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी है। वैसे तो एक ही गाव के एक ही परिवार ने कांग्रेस को अपने क्षेत्र में जन्म दिया था। मगर राज्यमंत्री रहे बापूसिंह डामोर का देहांत होने के बाद उनके लड़को का राजनीतिक कैरियर धीरे धीरे करके खत्म कर दिया गया।जिसके बाद अपने क्षेत्र और परिवार में कांग्रेस का खंडन होता चला गया।जिसका नतीजा यह हुआ कि आज कोमल सिंह डामोर ने आम आदमी पार्टी को चुना और फिर से अपने क्षेत्र के विकास के लिए पेटलावद विधानसभा से विधायक के लिए अपने काफिले के साथ विधानसभा कार्यालय पहुंच कर नामांकन दर्ज कराया है। पेटलावद विधानसभा क्षेत्र में कोमल सिंह डामोर एक ऐसा नाम है जो अपने राजनीतिक कैरियर में एक साफ सुथरी छवि रखता है। साथ ही शांत व्यवहार एवं व्यवहारिक भाषा शैली रखने के कारण पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय नेता भी माने जाते हैं। कोमल सिंह डामोर ने अपने पिताजी के राजनीतिक कार्यकाल को देखते हुए और अपने पिताजी के नक्शे कदमों पर चलते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए परचा भरा है।अपने क्षेत्र की जनता के लिए बिजली, पानी,सड़क ,स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा का संकल्प लेकर कोमल सिंह डामोर पेटलावद विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक उम्मीदवार बने हैं। आने वाली 17 नवंबर को वोटिंग होना है। जिसका नतीजा 3 दिसंबर को आएगा।कोमल सिंह डामोर ने आम आदमी पार्टी को चुना है और आम आदमी पार्टी में ही अपना भविष्य तय कर रहे हैं। आज जनता का समर्थन देखकर ऐसा लगता है कि कोमल सिंह डामोर ने आने वाले विधानसभा के लिए अपना नामांकन फॉर्म भरकर कांग्रेस और भाजपा की नींद उड़ा दी हैं। आज का दृश्य देखकर भी ऐसा लगा कि जनता भी अब बदलाव चाहती है। दूर दराज से आए समर्थकों के गर्म और जोशीले समर्थन के साथ जय करो कि गूंज ने कांग्रेस और भाजपा को गहरे चिंतन में डाल दिया है। बाकी तो आने वाला समय ही तय करेगा।