जिला रिपोर्टर राजू देवड़ा
मनावर विधानसभा के ग्राम भानपुरा में आज शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आमसभा को संबोधित करने हेलीकॉप्टर से पहुचे। जहां प्रदेश के सबसे कम उम्र के मनावर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी शिवराम कन्नौज के समर्थन सभा कर जनता से वोट देने की अपील की गई।आज सभा में बड़ी संख्या में मोजूत मनावर उमरबन के कार्यक्रर्त्ता तथा जनता को संबोधित करते हुऐ सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि जब तक भाजपा सरकार है तब तक ही लाडली बहना योजना है और अगर कांग्रेस आ गई तो न लाडली रहेंगी न बहना रहेंगी और न किसान रहेंगे न सम्मान निधि रहेगी। शिवराज सिंह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कमलनाथजी बहन बेटियो का आईटम कह कर संबोधित करते हो,कहा कांग्रेस ने कभी नलों से पानी नहीं दिया। उन्होंने कहा, जब कांग्रेस में ही पानी नहीं बचा है तो जनता को कहा से देंगे। बिना पानी की कांग्रेस है, ये कभी भला नहीं कर सकती। सीएम ने कहा कि इन्होंने भाजपा सरकार की सभी योजनाएं को अपने कार्यकाल में बंद करने का पाप किया है। उन्होंने ने कहा, प्रत्येक परिवार को एक रोजगार देंगे, यह हमारा संकल्प है। सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कहा में मामा हूं ये अपना परिवार है। सीएम ने अपने कार्याकाल के दौरान चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को भी गिनाया गया।प्रत्याक्षी कन्नौज ने कहा मनावर में सरकार आने पर कई कार्य करवाये जायेगे। सीएम ने मंच से कहा रंजना बघेल को सम्मान दिलाया जायेगा।टिकट कटने से नाराज
रंजना बघेल को सीएम चौहान आपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठाकर गंधवानी विधानसभा के ग्राम टांडा ले गये।
सभा के पूर्व सरंपचों से संवाद किया गया। भाजपा विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेन्द्र श्रीमाली ने बताया की धार महू सांसद छतरसिंह दरबार,पूर्व केबिनेट मंत्री रंजना बघेल,नगर भाजपा अध्यक्ष सचिन पांडे,जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन के अलावा सभा में विधानसभा क्षेत्र के समस्त जिला पदाधिकारियों, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिण और बूथ समितियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री की आम सभा में क्षेत्र के आम जनों मोजूत थे।सीएम ने भाेजन में मनावर की नीजी होटल मोधर्यश्री से बनकर आया उपमा,खिचड़ी का आनंद लिया।एक घंटा भानपुरा में सभा को संबोधित किया।संचालन कैलाश राठोर ने किया।
*आज धार जिले में चार सभा होगी*
राजेन्द्र श्रीमाली ने बताया धार जिले में एक ही दिन में चार आमसभा होगी।जिसमें मनावर विधानसभा के भानपुरा में ,गंधवानी विधानसभा मंडल के कृषि उपज मंडी के पास ग्राम टांडा में प्रातः 11:00 बजे आमसभा,विधानसभा सरदारपुर के ग्राम बरमंडल के स्कूल मैदान में दोपहर 12:00 बजे आमसभा साथ ही धार विधानसभा के पीथमपुर के छत्रछाया कालोनी में शाम 4:00 बजे भाजपा प्रत्याक्षीयों के समर्थन में सभा करेगे।
राजू देवराज जिला रिपोर्टर धार बालीपुर धाम




More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन