Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
August 8, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर



*भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला, जयस डाल सकता है रंग में भंग*

विधानसभा में कुल 2 लाख 26 हजार 405 मतदाता
1 लाख 13 हजार 967 महिला वोटर
पहली बार मतदान करेंगे 9,073 युवा वोटर

सरदारपुर – प्रदेश की राजनीति में सादापुर विधानसभा अलग पहचान रखती है यहां क्षेत्र से 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के वेलसिंह भूरिया चुनाव जीते थे तो 2018 के चुनाव में कांग्रेस के प्रताप ग्रेवाल चुनाव जीते थे। चुनाव मैदान में भाजपा कांग्रेस के साथ जयस भी जोर लग रहा है 2 लाख 26 हजार 405 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इन में पुरुष वर्ग के 1 लाख 12हजार 432 व महिला 1 लाख महिला वर्ग से 1 लाख 13 हजार 967 वोटर्स है इसमें नवीन मतदाता 9,073 बड़े हैं। इनमें महिला और आदिवासी मतदाता की भूमिका निर्णायक होंगी। हालांकि इस बार भी चुनाव में सीधा मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में हैं।जयस के टक्कर देने से चुनाव दिलचस्प होने की संभावना है। वर्तमान की परिस्थितिय में भाजपा के मुकाबले कांग्रेस के वर्तमान विधायक अपनी कार्यशैली के बल पर काफी अच्छी स्थिति में नज़र आ रहे हैं और भाजपा को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। अभी तक की स्थिति में 60/40 की कंडीशन बनी हुई है। लगभग बात की जाएं तो लाड़ली बहना, किसान सम्मान निधि जैसी सरकार की महत्वपूर्ण योजना भाजपा सरकार के प्रति मतदाता को कितना अपनी और झुका पाने में भाजपा सफल हो पाएगी। यह तो आने वाली 3 दिसंबर को पता चल पाएगा। की आम जनता किसी अपना मतदान रुपी आशीर्वाद देंगी।