राहुल राठोड़ रिपोर्टर


*सरदारपुर।* विधानसभा चुनाव के नजदीक आते विधायक श्री प्रताप ग्रेवाल की अद्भुत लोकप्रियता ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उनकी बेदाग छवि और पिछले डेढ़ दशक में सरदारपुर विधानसभा के लिए उनके द्वारा किए विकास कार्यों की बदौलत प्रतिदिन कांग्रेस परिवार में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है। इस दिनों विधानसभा का हर गए उनके रंग में ही रंग हुआ नजर आ रहा है। इसके चलते मंगलवार को ग्राम मौलाना के हनुमंत्या (श्रंगेश्वर) के हरिराजसिंह राठौर (भाजपा मंडल मंत्री पप्पू बन्ना) के नेतृत्व पूरे गांव लोगो ने विधानसभा में कांग्रेस के श्री ग्रेवाल का समर्थन करते हुए कांग्रेस ज्वाइन की। इस दौरान श्री राठौर ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर में है। कार्यकर्ताओं को केवल चुनाव के याद किया जाता है, लेकिन चुनाव के बाद भाजपा नेता निजी स्वार्थ में लग जाते है। भाजपा केवल खेती को लाभ का धंधा बनाने की बात करती हैं, लेकिन धरातल पर किसानों की स्थिति काफी खराब है, किसानों को यूरिया खाद एवम बिजली समय पर भी नही मिल रहे है। ट्रांसफार्मर समय ठीक भी हो रहे हैं। लेकिन प्रदेश मुखिया घोषणाओं में लगे हुए है। इस दौरान श्री ग्रेवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को पुष्प माला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि यह चुनाव सरदारपुर के भविष्य का चुनाव है। सरदारपुर विधानसभा के हर गांव के विकास को लेकर प्लान तैयार है। युवाओं को रोजगार के लिए हातोद में उद्योगों की स्थापना कराई जाएगी। किसानों को बिजली, पानी और खाद समय पर मिले। इसके लिए भी योजना बनाई जाएगी। स्मरणीय है कि श्री ग्रेवाल के जनसंपर्क के प्रतिदिन भाजपा छोड़कर कांग्रेस शामिल होने का सिलसिला जारी है। श्री ग्रेवाल की नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली ने हर किसी को प्रभावित किया हैं।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन