Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला रिपोर्टर राजू देवाड़

मनावर उमरबन विधानसभा में आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह वरिष्ठ कार्यकर्ता,मंडल अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,बीएलए की बैठक लेने पहुचे। मंगलवार की दोपहर उमरबन ब्लॉक के ग्राम लुन्हेरा बुजुर्ग में जयस राष्ट्रीय सरंक्षक कांग्रेस विधायक प्रत्याक्षी डॉ हिरालाल अलावा के सर्मथन में पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह ने कहा आपका विधायक हिरा अलावा को भाजपा ने आर्फर दिया लेकिन उस समय कांग्रेस के बडे बडे राजा महाराजा बिक गये, लेकिन आपका एक आदिवासी विधायक नही बिका ये आदिवासी की ईमानदारी है। ये नवजवान हमेशा आपकी सेवा में रहेगा। कहा कि पीछड़ा वर्गो को आरक्षण देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया,जनगणना कांग्रेस पार्टी करा रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा को झुट बोलो,जोर से बोलो,बार बार बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है।कहा अगर आदिवासीयों को जल जंगल की जमीन पर पट्टे देना का काम कांग्रेस ने किया है।कहा आपके विधायक के मन में आपकी तरक्की के लिये कई योजना बनाई है।कहा कर्नाटक, राजस्थान,हिमाचल की जनता को कई जनहित की योजना का लाभ मिल रहा है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह चुनाव इस्लाम या सनातन धर्म का नहीं है, यह चुनाव बेरोजगारी, महंगाई और भाजपा के अत्याचार के खिलाफ का है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की भाजपा पर जमकर निशाना साधा।साथ ही कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर मनावर को जिला बनाया जावेगा।विधायक डॉ अलावा ने कहा कि आपके क्षेत्र की पहचाना बनाना जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य है।मैं डॉक्टर की नौकरी छोड़कर छोड़कर आपकी ओर सर्वधर्म समाज की सेवा करने आया हूं।जयस प्रदेश अध्यक्ष रविराज बघेल ने बताया कि 50 भाजपा कार्यक्रर्त्ता पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुऐ। सभा में धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, उमरबन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश जाखड़,कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र जयसवाल,विधायक की पत्नी जागृती अलावा,पार्षद लक्ष्मी जाट,सूरज जाट के अलावा मनावर, उमरबन ब्लॉक के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ, इंटक कांग्रेस उद्योग तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,व्यापारी प्रकोष्ठ, आईटी सेल, सोशल मीडिया के कार्यक्रर्त्ता मोजूत थे।

राजू देवड़ा जिला रिपोर्टर धार बालीपुर धाम