Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मिलन नार्मदीय ब्राह्मण सामाजिक संस्था भोपाल द्वारा शरदोत्सव पर्व पर योगेश जी महाराज के तत्वाधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ

जिला ब्यूरो राजू देवड़ा








ब्राह्मण सामाजिक संस्था द्वारा देवी शक्तियों के आह्वान, अनुष्ठान ,गुरु पूजन के साथ-साथ अध्यात्म और सांस्कृतिक कार्यक्रम संस्था का 447 वाॅ कार्यक्रम संपन्न हुआ। नार्मदीय समाज के पांचवी गादी पर विराजित श्री श्री 1000 श्री गजानन जी महाराज ,श्री अम्बिका आश्रम बालीपुर धाम का पूजन -अर्चन कर आरती एवं स्तुति की गई। मातृ शक्ति द्वारा श्री विष्णु सहस्त्रनाम ,सिद्ध कुंजिका स्त्रोत से श्री योगेश महाराज का स्वागत किया।

परम पूज्यनीय श्री योगेश जी महाराज द्वारा ब्राह्मण एवम ब्राह्मणीयो को आशीर्वचन के रूप मे संध्या पूजन की विधि , तीनों कालों की संध्या के बारे में बताया गया तथा कहा कि थोड़ा समय निकालकर संध्या कार्य जरूर करें, जिससे किसी कार्य में बाधा उत्पन्न नही होती है। भारतवर्ष अति प्राचीन सनातन संस्कृति वाला देश है। यहां की संस्कृति और संपूर्ण सांस्कृतिक चेतना ही भारत की ताकत है। हमारी मूल संस्कृति का संरक्षण हेतु दुर्गा सप्तशती के स्रोत, स्तुति ,यंत्र, मंत्र ,तंत्र करने से हमारे जीवन के दशा व दिशा दोनों तय होती है। हमेशा फूल ही मिलते हैं। जीवन धन्य हो जाता है ।आचार्य श्री बंटी महाराज द्वारा ब्राह्मणों को वेदों के मंत्रोच्चार से जन्मदिवस पर “स्वस्तिक वाचन ” स्त्रोत का प्रयोग करना चाहिए ,बताया गया। अन्त मे श्री दुर्गा चालीसा ,श्री हनुमान चालीसा ,श्री दुर्गा सप्तशती,बाबा जी की फोटो दी गई तथा मिलन नार्मदीय ब्राह्मण सामाजिक संस्था भोपाल को 51000 हजार रूपये की राशि महाराज श्री द्वारा भेंट की गई। जगदीश पाटीदार ने भी बाबाजी के जीवन वृतांत के बारे मे सुनाया।कार्यक्रम का संचालन श्रीमति चंचला साकल्ले ने किया। आभार कोषाध्यक्ष ने माना ।अरूण भार्गव, रविंद्र शर्मा, सोलंकी,नवनीत पाटीदार, नरेंद्र, अशोक,मनोहर सोनी,मोहन पंडित, रामनारायण कापसी ,
दशोरे,यशवन्त आदि ने बाबाजी,नर्मदा,जय जगदीश हरे की आरती के कार्यक्रम मे सहयोग दिया।

राजू देवड़ा जिला रिपोर्टर धार बालीपुर धाम