Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

विधानसभा निर्वाचन-2023

कलेक्टर श्री सिंह ने लिया ईवीएम कमीशनिंग व मॉकपोल का जायजा

प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों द्वारा बताई गई 5 प्रतिशत ईवीएम में एक – एक हजार वोट डालकर किया जा रहा है मॉकपोल

एमएलबी कॉलेज में विधानसभा क्षेत्रवार पारदर्शिता के साथ हो रहीं हैं मतदान मशीनें तैयार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुँचे

ग्वालियर 08 नवम्बर 2023/ जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के लिये उपयोग में लाई जाने वाली इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) व वीवीपैट तैयार करने (कमीशनिंग) का काम जारी है। विधानसभा क्षेत्रवार ईवीएम की तैयारी एमएलबी कॉलेज में की जा रही है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अक्षय कुमार सिंह ने बुधवार को एमएलबी कॉलेज पहुँचकर ईवीएम कमीशनिंग (तैयारी) का जायजा लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश चंदेल उनके साथ थे। उन्होंने बारीकी के साथ स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
ईवीएम की तैयारी के तहत मतदान में उपयोग में लाई जाने वाली हर मशीन पर विधानसभा क्षेत्रवार प्रत्याशियों के हिसाब से मत पत्र लगाए जा रहे हैं। साथ ही बैटरी लगाकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं प्रत्याशियों की मौजूदगी में मॉकपोल (दिखावटी मतदान) भी कराया जा रहा है। विधानसभा का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों, उनके अभिकर्ताओं और मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा चिन्हित की गईं 5 प्रतिशत ईवीएम में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत एक – एक हजार वोट डालकर मॉकपोल किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य ईवीएम में भी नोटा सहित सभी बटन एक – एक बार दबाकर मॉकपोल किया जा रहा है। इसके बाद मशीन का सभी डाटा क्लीयर कर मशीन को स्विच ऑफ कर दी जा रही हैं। मतदान के लिये पूर्णत: तैयार हो चुकीं सभी ईवीएम स्ट्राँग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखी जा रही हैं। हर विधानसभा क्षेत्र के लिये रिजर्व रूप से भी ईवीएम तैयार कराई जा रही हैं।
ज्ञात हो जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 1662 मतदान केन्द्र हैं। इनमें से विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण में 269, ग्वालियर में 303, ग्वालियर पूर्व में 319, ग्वालियर दक्षिण में 249, भितरवार में 266 एवं विधानसभा क्षेत्र डबरा (अजा.) में भी 256 मतदान केन्द्र हैं।
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ग्वालियर ग्रामीण की ईवीएम की कमीशनिंग व मॉकपोल का कार्य वहाँ के रिटर्निंग अधिकारी श्री बृजबिहारीलाल श्रीवास्तव की देखरेख में किया जा रहा है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर में रिटर्निंग अधिकारी श्री अतुल सिंह, ग्वालियर पूर्व में रिटर्निंग अधिकारी श्री विनोद सिंह, विधानसभा क्षेत्र ग्वालियर दक्षिण में रिटर्निंग अधिकारी श्री नरेश कुमार गुप्ता, विधानसभा क्षेत्र भितरवार में रिटर्निंग अधिकारी श्री डी एन सिंह और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र डबरा (अजा) में वहां के रिटर्निंग अधिकारी श्री मुनीष सिकरवार की निगरानी में ईवीएम की कमीशनिंग व मॉकपोल हो रहा है।
क्रमांक/ई-111/23