Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
August 8, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

जिला रिपोर्टर राजू देवड़ा



आज धार जिले के मनावर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याक्षी के सर्मथन में एक विशाल जनसभा
संबोधित करने दोपहर 1 बजकर 30 बजे पहुचे। आज बड़ी संख्या में मोजूत महिला पुरुष कार्यक्रर्त्ताओ को आने वाले मध्य प्रदेश में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस पर जमकर निशाने साधा। अमित शाह ने आरोप लगाया कि कमलनाथ ने साढ़े तीन सौ करोड़ का मोजरबेयर घोटाला किया। 2400 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में नाम आया। 600 करोड़ का इप्को घोटाला किया। 25 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी का घोटाला कमलनाथ ने किया। शाह ने कहा कि कमलनाथ मध्य प्रदेश में डेढ़ साल रहे। ऐसा नहीं है कि उन्होंने कुछ काम नहीं किए। उन्होंने यहां कमीशन खोरी का उद्योग स्थापित किया। ट्रांसफर इंडस्ट्री लगाने का काम किया।अपने बेटा-दामादों के कल्याण का उद्योग स्थापित किया। कहा 1 साल के कार्याकाल में शिवराजसिंह की 51 से ज्यादा गरीब कल्याण योजनाएं बंद कर दी। मुझे पता है कि कमलनाथ आने वाले नहीं हैं। भगवान न करें, कमलनाथ आ गया तो किसानों को 12 हजार मिलना भी बंद हो जाएगा। लाड़ली बहना योजना भी बंद हो जाएगी। शाह ने अपनी चुनावी सभाओं में 2003 के पहले रही दिग्विजय सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल को भी याद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने कई साल तक सड़के गड्डे वाली थी प्रदेश को अंधेरे में रखा। बीमारू राज्य बनाकर रखा। दूसरी ओर भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू से बेमिसाल राज्य बनाया। गरीबों, दलितों, शोषितों, वंचितों के कल्याण का काम किया। 20 साल पहले श्रीमान बंटाढार की सरकार थी तब सड़क ऐसी थी क्या? सिंचाई की व्यवस्था ऐसी हुई थी क्या? घर-घर बिजली आती थी क्या? 2003 में जब कांग्रेस मध्य प्रदेश छोड़कर गई तब यहां का बजट 23 हजार करोड़ रुपये का था। 2023 में मध्य प्रदेश सरकार का बजट तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का था। हर साल एमएसएमई के चार हजार रजिस्ट्रेशन होते थे। आज यह रजिस्ट्रेशन बढ़कर तीन लाख से अधिक हो गए हैं। मेडिकल सीटें 620 थी, जो बढ़कर चार हजार से अधिक हो गई है। आईआईटी की सीटें बढ़ाई हैं। यह पूरा परिवर्तन भाजपा की सरकार ने किया।
*राम मंदिर मोदीजी की देन है*
शाह ने इस दौरान अयोध्या में बन रहे राम जन्मभूमि मंदिर का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में जहां भगवान राम का जन्म हुआ, वहां मंदिर बनना था या नहीं? कांग्रेस पार्टी 70 साल से मंदिर के प्रश्न को लटका, अटका और भटका रही थी। कहा 22 जनवरी को वहां पर प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। राहुल बाबा को जवाब देना चाहता हूं। 2019 में मैं भाजपा का अध्यक्ष था। राहुल बाबा पूरे देश में गदर मचाते थे। कहते थे कि- मंदिर वहीं बनाएंगे मगर तिथि नहीं बताएंगे। राहुल बाबा तिथि सुन लो। 22 जनवरी 2024 को दोपहर साढ़े 12 बजे रामलला प्रस्थापित होने वाले हैं। हमने सिर्फ अयोध्या मंदिर का काम नहीं किया। उज्जैन में महाकाल लोक और काशी विश्वनाथ का कॉरिडोर बनाया। सोमनाथ का मंदिर सोने का बन रहा है। बद्रीनाथ और केदारनाथ का भी पुनरोद्धार भी मोदी जी ने किया है।सरकार आने पर प्रदेश के हर नागरिको को अयोध्या के दर्शन करवाये जायेगे।अमित शाह ने कहा कि जब केंद्र में मनमोहन सिंह की सरकार थी तो आए दिन पाकिस्तान से आलिया, मालिया और जमालिया घुस आते थे। बम धमाके करते थे। मौनी बाबा की जुबान सिली हुई रहती थी। मोदी जी की सरकार आई। तब पुलवामा और उरी में पाकिस्तान ने गलती कर दी। दस दिन में एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम हमारे मोदी जी ने किया। कश्मीर से धारा 370 को हटाय कश्मीर हमारा है या नहीं। कांग्रेस ने कहा- धारा 370 मत हटाओ । भूचाल आ जाएगा। खून की नदियां बह जाएगी। धारा 370 को हटकर पांच साल हो गए। खून की नदियां छोड़ो, कंकड़ उठाने की किसी की हिम्मत नहीं है। मोदी सरकार ने देश को सुरक्षित किया है। शाह ने आरोप लगााय कि कांग्रेस पार्टी 4सी फॉर्मूले पर चलती है। करप्शन, कम्युनल दंगे, कमीशन और क्रिमिनल की पॉलिटिक्स करती है। मध्य प्रदेश को 4सी से निकालकर विकास की धारा में लाने के लिए भाजपा को वोट देना जरूरी है। कांग्रेस की सरकार थी तो केंद्र सरकार ने दस साल में दो लाख करोड़ रुपये मध्य प्रदेश को भेजे थे। मोदी जी ने नौ साल में सात लाख 25 हजार करोड़ रुपये मध्य प्रदेश को सिर्फ ग्रांट के रूप में भेजे हैं। सड़क, रेलवे, एविएशन और इंस्टिट्यूशन का मिलाकर और आठ लाख रुपये भेजे हैं। सभी योजनाओं को मिलाकर नौ साल में 20 लाख करोड़ रुपये भेजे हैं।
अमित शाह 27 मिनट भाषण देने के बाद सीधे वाहन से समीप ग्राम बालिपूर के माँ अंबिका आश्रम धाम वाहन से पहुचे।जहां बह्मलीन संत गजानंन महाराज की प्रतिमा पर पूष्प अर्पित कर संत योगेश महाराज से आशीर्वाद लिया। सभास्थल से गांधी चौराहा,धार रोड़ तक करीब 3 किलो मीटर का चुनावी रथ में बैठकर निकले जिसमें उन्होने रास्तेभर जनता का अभिनदंन स्वीकार गया।सभा में मंच पर भाजपा प्रत्याक्षी शिवराम कन्नौज,धार महू सांसद छतरसिंह दरबार,पूर्व केबिनेट मंत्री रंजना बघेल,विधानसभा चुनाव प्रभारी राजेन्द श्रीमाली,नगर भाजपा अध्यक्ष सचिन पांडे मोजूत थे।राजेन्द श्रीमाली ने बताया कि स़भा में करीब 15 हजार लोग मोजूत थे।

मोजूत थे।

राजू देवड़ा जिला रिपोर्टर धार बालीपुर धाम