

राजू देवड़ा जिला रिपोर्टर
बालीपुर
नर्मदीय ब्राह्मण समाज की पांचवी गादी पर विराजित श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज ,श्री अंबिका आश्रम, श्री बालीपुर धाम में आज दीपावली के पावन पर्व पर चतुर्दशी के दिन भारत के गृहमंत्री श्री अमित शाह द्वारा अल्प समय के लिए बालीपुरधाम आये।।यहां पर बाबा जी की प्रतिमा के दर्शन कर उनके अनुयाई श्री योगेश जी महाराज के दर्शन किये। बाबा साहब की प्रतिमा की परिक्रमा की। श्री बाबा जी के अनुयायी श्री श्री योगेश जी महाराज से कुछ समय के लिए वार्तालाप किया । इस धार्मिक वार्तालाप में उन्होंने राजनीतिक को एक किनारे कर के ईश्वर में मन लगाया ।
ओम मंगलम ओमकार मंगलम, ग
गुरु मंगलम गुरु पाद मंगलम का मंत्र बोलकर नमन किया। योगेश जी महाराज ने गृह मंत्री श्रीअमित शाह का पुण्य गुच्छ से स्वागत किया गया । बंटी महाराज, अरुण महाराज, सचिन अत्रे इंदौर, कमलेश भृतरी, सोनाली भार्गव ,जितेन्द्र परमार जनपद प्रतिनिधि ,कपिल सोलंकी आदि उपस्थित थे।

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप