मुकेश अम्बे रिपोर्टर
बड़वानी 18 नवम्बर 2023/विधानसभा निर्वाचन में मतदान हेतु उपयोग की गई समस्त इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनो एवं वीवीपैट मशीनों को शनिवार की प्रातः एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल परिसर बड़वानी में बनाये गये स्ट्रॉग रूम में सील किया गया । इस अवसर पर चुनाव आयोग द्वारा विधानसभावार नियुक्त गये सामान्य प्रेक्षक सुश्री रूबल अग्रवाल एवं श्री सुब्रत सतपथी, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राहुल फटिंग, अपर कलेक्टर श्री केके मालवीय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोहन कनाश, संबंधित विधानसभा के रिटर्निग अधिकारी, राजनैतिक दलो के पदाधिकारी, अभ्यर्थी व उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
विधानसभावार निर्मित इन स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा व्यवस्था 41वी सीआरपीएफ बटालियन मुख्यालय भोपाल के सशस्त्र बल के जवान कर रहे है। सशस्त्र बल के यह जवान 3 दिसम्बर तक सत्त स्ट्रॉग रूम की सुरक्षा 24 घण्टे करते रहेंगे ।






More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप