Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सरदारपुर। विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे मतदान के दौरान कही पर से भी किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली शांतिपूर्ण मतदान होने के बाद जहां प्रशासन ने राहत की सांस ली राजोद नगर में 79% के लगभग मतदान हुआ। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना मे इस बार सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में जरूर एक प्रतिशत मतदान कम हुआ है।
रिटर्निंग अधिकारी राहुल चौहान ने चर्चा के दौरान बताया की शाम 6 बजे तक सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे 77.02 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि पिछली बार सरदारपुर विधानसभा मे करीब 78 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां पर 225555 मतदाताओं में से 173721 मतदाताओं ने मतदान किया। जिनमे पुरुष मतदाता 112003 मे से 88361 व महिला मतदाता 113548 मे से 85360 ने मतदान किया। 273 मतदान केंद्र पर से अधिकांश मतदान केंद्र पर तय समय पर मतदान खत्म हो चुका था। प्रत्याशीयों के भाग्य का फैसला अब ईवीएम में बंद हो गया है जो कि 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। सभी पार्टी अपनी अपनी जीत के दावे कर रही है। और मतदान के % के आधार पर अपने अपने हिसाब से चुनावी गणित लगा कर एक दूसरे की जीत का आकलन कर रहे हैं।