Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महेश गणावा रिपोर्टर




मालपुर बरझर मार्ग पर बारिश के कारण गिरा पेड़ दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है ।

आजाद नगर तहसील मुख्यालय से मात्र 6 से 7 किलोमीटर दूर स्थित दाहोद नेशनल हाईवे रोड से मालपुर और बरझर रोड पर बारिश के समय हथनी नदी पर बनी पुलिया के किनारे बबुल का पेड़ गिर गया था जिसके बाद उसकी टहनियों को सही तरीके से नहीं काटने की वजह से बबुल के पेड़ की कुछ शाखाएं पुलिया के ऊपर आई हुई है और उससे किसी की भी वाहन की दुर्घटना हो सकती है और जन हानि होने की संभावना है रोड और जब पुलिया से दो वाहन एक साथ गुजरते वक्त गलत साइड से ही गाड़ी निकलनी पड़ती है टहनियों की वजह से गाड़ी गलत साइड से निकालते वक्त दूसरी ओर से आ रही गाड़ियों में गाड़ी टकराने की संभावना बनी रहती है।चुनावी दिनों में कई राजनेताओं और कई प्रधासनिक अधिकारी और कर्मचारियों की गाड़िया आती जाती रही है फिर भी किसी ने इस और ध्यान नही दिया की इस पेड़ से कोई भी वाहन इस पेड़ से टकरा सकता है और दुर्घटना हो सकती है और किसी भी आम नागरिक की जान जा सकती है ।किसी भी परिवार का बड़ा नुकसान हो सकता है ।