पंकज दुबे रिपोर्टर
*लोकेशन उमरेठ/मोरडोंगरी*
उमरेठ थाना का क्षेत्र ग्राम मोरडोंगरी खुर्द के कुंऐ में गिरने से 55 वर्षीय युवक की हुई मौत युवक पैरालैसिस बीमारी से था परेशान,मिली जानकारी के अनुसार मोरडोंगरी निवासी युवक शिवदयाल यादव पिता सदन यादव उम्र 55 वर्ष मोरडोंगरी खुर्द का निवासी था 18 नबम्बर दिन शनिवार की रात्रि से लापता था परिजनों ने उक्त युवक को जगह – जगह खोजा परंतु शिवदयाल कही नहीं मिला फिर मोहल्ले के कुंऐ में सर दिखाई दिया उमरेठ थाने में सूचना दी गई, उमरेठ पुलिस बल ने मौका पर पहुँच कर ग्रामिणों की मदद से उक्त व्यक्ति को बाहर निकाला जिसकी पहचान शिवदयाल यादव के रुप में हुई जिसे मृत घोषित किया गया,
उमरेठ थाना के सहायक उप निरीक्षक श्री गोपाल सिंह ठाकुर ने बताया कि शिवदयाल कई दिनों से आ स्वस्थ चल रहा था पेरालेसिस बीमारी का मरीज था रात्रि में कुंए में गिर जाने से उसकी मौत हो गई,जिसकी खबर घर वालों को भी नहीं थी और घर वाले पूरी रात उक्त मृतक को गांव, मोहल्ले में ढूढते रहे उमरेठ पुलिस द्वारा
पोस्टमार्टम कर शव को परिजन के सुपुर्द किया गया एवं उमरेठ उक्त घटना की जांच में जुटी






More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप