पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा कटनी पुलिस में तत्कालीन कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 238 सत्येन्द्र शुक्ला की आकस्मिक मृत्यु होने पर उनके पुत्र 15 वर्षीय अभिनेष शुक्ला को आज 21 नवंबर को बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान कर रक्षित केन्द्र में पदस्थापना दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त कार्यवाही पूर्ण कर शासकीय सेवा के आदेश जारी किये गये। पुलिस अधीक्षक द्वारा बाल आरक्षक को शासकीय सेवा के दौरान पदीय दायित्वों के साथ-साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की समझाईस दी गई। साथ ही जीवन हेतु शुभकामनाए प्रेषित की। इस अवसर पर स्वर्गीय सत्येन्द्र शुक्ला की पत्नि व उनकी पुत्री उपस्थित रहीं।

More Stories
कटनी में नकली बीड़ी-तेल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, लेकिन हल्की धाराओं से उठे सवाल छापेमारी में करोड़ों का नकली माल जब्त, मास्टरमाइंड खुले में—सख्त कार्रवाई की मांग तेज
‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वही बनाएंगे’ नारा देने बाबा सत्यनारायण मौर्य पहुंचे हरिहर तीर्थ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने चित्र एवं मूर्ति कला की हस्तियों का किया स्वागत, हरिहर तीर्थ की दी पूरी जानकारी
अमित शाह–संजय सत्येंद्र पाठक मुलाकात दिल्ली की भेंट से प्रदेश की सियासत में हलचल