पं नंदन शर्मा रिपोर्टर





मां हरसिद्धि गऊ शाला सिंघाना में गोपाष्टमी पर्व गौभक्तों के द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर गऊ माता की पूजा अर्चना करके
हवन किया गया और गऊ माता कि आरती की गई। सचिन गणु गंगाजलिय के सुपुत्र लेयांश गंगाजलिया के तुलादान के उपलक्ष्य में गऊ माता के गऊ ग्रास हेतु 8 क्विंटल गुड़ थुली दलिया और डेढ़ क्विंटल गुड़ की जलेबी की प्रसादी का भोग लगाया गया। गायत्री मंदिर पुजारी महेश राठौड़ के द्वारा पुजन हवन सम्पन्न करवाया गया जिसमे उपस्थित भक्तो ने गऊ माता की सेवारक्षार्थ महामंत्रुंज्य की आहुतियां दी। आसपास क्षेत्र के कई महिला पुरुष गौभक्तों ने उपस्थित होकर गऊ सेवा का संकल्प लिया। सिंघाना से धार जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा की खबर

More Stories
*वन मंडल की बड़ी कार्रवाई खेर की लकड़ी के अवैध भंडार पर बड़ी कार्रवाई*
रीवा: सिंचाई परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, उपमुख्यमंत्री ने की समीक्षा
रीवा से बड़ी खबर — केंद्रीय जेल में जेल प्रहरी की फांसी से मौत, मचा हड़कंप