Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
August 8, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

राजू देवड़ा जिला रिपोर्टर





मां शब्द की उत्पति गऊ मुख से हुई है।

मनावर

कार्तिक मास की गोपाष्टमी पर्व पर गोकुलधाम गौशाला परिवार द्वारा भव्य आयोजन किया। इस बार गऊ सेवको की बडी संख्या मे कर्मचारी, अधिकारी, किसान, व्यापारी पुरुष एवम मातृशक्ति ने इस कार्यक्रम में भाग लिया तथा 56 प्रकार के व्यंजनो का भोग लगाया गया। यह महोत्सव प्रसिद्ध त्योहार गोवर्धन पूजा के ठीक 7 दिन बाद मनाया जाता है।
पौराणिक कथा के अनुसार भगवान कृष्ण ने जीवन के छठे वर्ष में प्रवेश करने पर माता माता यशोदा से जिद कर गौ चराने की बातो रखी। इस पर नंद बाबा ने महर्षि शांडिल्य से मुहूर्त निकलवाया। गोपाष्टमी मुहूर्त होने पर भगवान श्रीकृष्ण एवम बलराम भैया ने इसी दिन से गऊ चराना प्रारंभ किया। तब से कृष्ण जी का नाम गोपाल, गोविंद पड़ा ।इंद्रदेव का घमंड दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर गोवर्धन वासियो की रक्षा की।यह पर्व हिंदू धर्म एवम भारतीय सनातन संस्कृति की आत्मा माना गया है ।सन 2015 में गऊ सेवको द्वारा 205 त्रिवेणियों का रोपा गया। नन्ही- मुन्नी बालिकाओ द्वारा विभिन्न प्रकार की रंगोली से गऊ शाला को सुशोभित किया । श्रीमाधवी सोनी ने- गोपालन संवर्धन करते उन्नत राष्ट्र बनाना है। नई सदी का शंख बज गया है, गीत गाया ।भारतीय समाज ने गऊ को मां की संज्ञा दी है। । मां शब्द की उत्पति भी गऊ वंश से हुई है।एस डी एम श्री राहुल जी गुप्ता ने गऊ संरक्षण एवम गऊ सेवा के संबंध मे अपने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मनावर के प्रमुख मुकेश शर्मा ने जैविक खेती करने से लाभ एवम भारतीय लोगो को निरोगी काया बनाने की बात कही। 12 बाल -गोपालो का तुलादान भी हुआ। गऊ माता मे 12 आदित्य , 8 वासु ,11 रूद्र एवम 2 अश्विनी एवम कुमार इस प्रकार 33 करोड देवी-देवताओ का वास बताया गया। श्री राहुल गुप्ता एस डी एम सपत्निक, लक्ष्मण मुकाती,रमेश कुशवाह, रमेश पाटीदार, पुष्पा भण्डारी, अनीता सिंघारे मंचासीन थे।जितेन्द्र सोनी, जगदीश पाटीदार अध्यापक, ,अशोक हम्मड,विकास शर्मा, योगेश मालवीय, अजय,अरविंद,संजय जौहरी,राहुल निमा,गणेश छबाया,विशाल दामके,हरिओम पाटीदार, स्वप्निल शर्मा,गिरीश दीक्षित एवम अन्य गौ सेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीपिका व्यास एवम रचना दामके ने किया। आभार सचिन पाटीदार ने माना।