Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आपको बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव 25 नवंबर को होने जा रहा है. ऐसे में चुनाव प्रचार आज शाम यानी 23 नवंबर को थम जाएगा, लेकिन उससे पहले सभी राजनीतिक दल अपना पूरा दम खम लगा रहे हैं. इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को ताबड़तोड़ सभाएं करते हुए जोधपुर पहुंचे ।

 

यहां सीएम ने घंटाघर, जोधपुर शहर, सूरसागर और सरदारपुरा विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे. बता दें कि जोधपुर की सरदारपुरा विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद कांग्रेस के प्रत्याशी हैं. जबकि, घंटाघर में सभा को संबोधित करते हुए अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है।

आपको बता दे की चुनावी रंगमहल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों एक दूसरे पर हमला बोल रही है और आपस में ही कोन कितना जनता के लिए खास है वो बता रहे हैं।

हालाकि 25 नवंबर को वोट का दिन है और उसे दिन ही जानता अपना मतदान देखकर यह साबित कर देगी कौन किसका खास है।

गहलोत ने कहा कि सरकार रिपीट होने के बाद हम जनगणना के साथ ही आर्थिक गणना भी करवाएंगे। ताकि राजस्थान में गरीबी का आंकड़ा सामने आए और उसके लिए सरकार कार्य कर सके। वे यहां घंटाघर में शहर विधानसभा प्रत्याशी मनीषा पंवार के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमने पांच साल में विकास के काम में कोई कमी नहीं रखी। हमने सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को जनहित में पूरा करने का काम किया। गहलोत ने कहा, विकास एवं स्वास्थ्य बीमा में राजस्थान नंबर वन है। किसानों की अब जमीन कुर्क नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने बालेसर, पीपाड़सिटी, लूणी और सूरसागर प्रत्याशी के समर्थन में भी चुनावी सभा को संबोधित किया।

इस बार राजस्थान में 30 सालों से चली रही पांच साल में कांग्रेस व पांच साल भाजपा की सरकार की परम्परा के टूटने के साथ रिवाज भी बदलेगा। इस बार पुन: कांग्रेस की सरकार बनेगी। मंच पर डीसीसी के पदाधिकारियों के साथ ही स्थानीय वार्ड पार्षद की टीम ने गहलोत को 151 किलो का पुष्पहार पहनाया। सभा के दौरान कांग्रेस समर्थकों के साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जिंदाबाद के नारे लगते रहे। लोगों में भारी उत्साह नजर आया। कई लोग तिरंगे की ड्रेस में ही नजर आए।

तो देखना दिलचस्प होगा कि किसकी होगी जीत किसकी होगी हार और किसकी बनेगी राजस्थान में फिर से सरकार ।