Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर



*लोकेशन – बदनूर/मोहखेड़*

छिंदवाड़ा/मोहखेड़:- चमत्कारिक अर्जुन देव बाबा जी की ग्राम बदनूर तालाब के समीप विराजमान है उनके दिव्य स्थान पर प्रतिवर्ष कार्तिक मास गुरुपूर्णिमा को भव्य मेले का आयोजन होता है इस वर्ष 3 दिवसीय कथा प्रवचन व मेले का आयोजन किया गया है गुरु पूर्णिमा के दिन क्षेत्र के हजारों/लाखों श्रद्धालु चमत्कारिक अर्जुन देव बाबा के दर्शन करने आते है पूर्णिमा के एक दिन पहले से इस स्थान पर क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों के द्वारा हरिनाम सत्ता भजन कीर्तन किया जाता है तथा दूसरे दिन दही लाही और महाप्रसाद भंडारा किया जाता है । गुरु पूर्णिमा की सुबह हजारों की संख्या में इस पवित्र सरोबर ( तालाब) में स्नान करने पहुंचते है और अर्जुन देव बाबा की पूजा करते है । माना जाता है की अर्जुन देव बाबा से सच्चे मन से प्रार्थना करने पर भक्तों की मनोकामना पूरी होती है कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह से श्रद्धालुओ भक्तों के द्वारा कथा हवन पूजन का कार्यक्रम शुरू हो जाता है इस पवित्र स्थान बरगद के पेड़ तालाब पर अर्जुन देव बाबा के दरबार में भव्य मेले का आयोजन किया जाता है जिसमे आसपास के ग्रामवासी पूजा पाठ करने प्रसाद लेने और भव्य मेले का आनंद लेने के लिय पहुंचते है, इसी दिन रात्रि में रंगमंच के माध्यम से अनुभवी कलाकार के द्वारा अपनी कलाओं का प्रदर्शन कर नाटक किया जाता है नाटक पूरी रात भर चलती है जिसको देखने हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहते है और नाटक देखकर भरपूर आनंद उठाते है ।
मेले का आयोजन 25 नवम्बर से लेकर 27 नवंबर तक कथा प्रवचन तथा भव्य मेले का आयोजन एवं रात्रि कालीन नाटक *सिंहासन एक जंग* (जहरीला खत)