
कटनी – कई वर्षों से नगर में फुल्की खाने वालों में लगातार इजाफा हो रहा है वहीं शादी पार्टियों में भी फुल्की जीरा पानी का चलन बड़े पैमाने पर बढ़ा है फुल्की खाने वालों को शायद ही पूरी जानकारी हो कि कुछ सालों से फुल्की दुकानदारों द्वारा जीरा पानी बनाने के लिए आसान विधि का स्तेमाल किया जा रहा है इस संबंध में जानकार लोगों से बात करने पर बताया गया कि पहले आम की अमकरिया , पोदीना , जीरा पाउडर , पिसी मिर्च से जीरा पानी बनाया जाता था लेकिन कुछ सालों से लोगों की जान की परवाह किए बिना फुल्की दुकानदारों द्वारा जीरा पानी बनाने वाली आसान विधि खट्टे के लिए लैट्रिन क्लीनर , पोदीना के लिए हरा कलर और कुछ जीरा पाउडर , हरा धनिया के टुकड़े का स्तेमाल धड़ल्ले और बेहिचक कर रहे हैं जिससे लोगों को तरह तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ गया है । संबंधित विभागों द्वारा आज तक कभी भी ऐसी खाद्यानों की जांच नहीं किए जाने से दुकानदारों द्वारा बेखौफ होकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। लोग फुल्की खाने वाले सावधान हो जाएं ध्यान दें आज के समय में 99% फुल्की दुकानदार अमकरिया वाली जीरा पानी नहीं बना रहे आसान विधि का स्तेमाल कर आपको फुल्की जीरा पानी में जहर का सेवन करा रहे हैं । प्रशासन को इस और ध्यान देकर समय समय पर खानपान सामग्रियों की जांच कराई जाना चाहिए ।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया