जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर
बंडा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद स्वर्गीय शिवराज सिंह के बेटे वीरेंद्र सिंह लंबरदार पर भरोसा जताते हुए अपना प्रत्याशी बनाया था। वीरेंद्र सिह सहज और मिलनसार स्वभाव के धनी है और जनता ने भी उन पर भरोसा जताया और वीरेंद्र भैया भारतीय जनता पार्टी की कसौटी पर खरे उतरते हुए ऐतिहासिक बढ़त बनाते हुए पिछली विधानसभा चुनाव के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ऐतिहासिक जीत

भारतीय जनता पार्टी को दिलाई। वीरेंद्र सिंह की जीत की खबर सुनकर नगर वासियों ने दीवाली मनाई और जमकर आतिशबाजी की। पूरे नगर में दिनभर उत्साह का माहौल रहा और वीरेंद्र भैया ने जो शुरूआती बढ़त बनाई, वह आगे बढ़ते ही गए। समस्त समर्थक वीरेंद्र सिंह की जीत पर एक दूसरे को बधाई दी व आतिशबाजी की और एक दूसरे को गुलाल लगाई। वीरेंद्र भैया ने विधानसभा से 34751 वोटो से अपनी ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है